फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two brothers died in road accident

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Wed, 28 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 28 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

सोमवार देर रात कुरुक्ष्ाेत्र के श्ााहाबाद में रोड पर साहा चौक के नजदीक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

जानकारी के अनुसार अंबाला के चुुडियाला गांव निवासी 39 वर्षीय गुरजंट सिंह व 25 वर्षीय जसबीर सिंह सोमवार को देर रात पिपली से अपने गांव चुडियाला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह शाहाबाद के नजदीक साहा चौक के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से तुरंत उन्हेें सीएचसी शाहाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।   

परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़ 

एक साथ दोनों भाइयों की मौत से उनके परिवार ही नहीं गांव में भी मातम का माहौल है। हालात ये हैं कि हादसे की सूचना मिलते ही उनके पिता जोगेंद्र सिंह अस्पताल में पहुंचे और वहां दोनों के शव देखे तो वे बेसुध होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों भाई गेहूं का बीज लेने के लिए आए थे। उनके पास 10 एकड़ जमीन है। रात अधिक होने पर वे ट्रैक्टर को खड़ा कर बाइक पर ही चले गए और रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों भाई शादीशुदा थे और खेती में मेहनत कर गुजारा कर रहे थे। दोनों भाइयों ने हाल ही में काफी बड़ी कोठी बनाई थी। गुरजंट अपने पीछे पत्नी और 13 वर्ष के बेटे को छोड़ गया है और जसबीर अपने पीछे पत्नी, तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गया है। घर में लोग ढाढ़स बंधाने आ रहे हैं, लेकिन उनकी भी हालत खराब है। दो भाइयों की एक साथ चिता जलती देख गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed