फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   treen-ne-li- jan

ट्रेन हादसों ने ली तीन जिंदगियां

Sat, 29 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sat, 29 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। सिटी व बराड़ा में विभिन्न रेल हादसों के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक छात्रा, एक महिला व एक युवक शामिल है। इस दौरान युवक ने खुद ही रेल के आगे कूदकर जान दे दी। जबकि महिला व छात्रा ने संदिग्ध हालत में रेल से कटकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जीआरपी सिटी चौकी प्रभारी सतबीर ने बताया कि अनाजमंडी रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त मूलरूप यूपी के रामपुर निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो फिलहाल मोहाली के पास रहता था और अपने रिश्तेदारों से मिलने अंबाला सिटी आया था। लेकिन किसी अज्ञात कारणों ने उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उधर,  एएसआई यशपाल ने बताया कि बलदेव नगर इलाके में सुबह रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सैर करती हुई छात्रा संदिग्ध हालत में ट्रेन की चपेट में आ गई। यह छात्रा बारहवीं कक्षा में थे और बलदेव नगर की रहने वाली है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में छात्रा की तलाश में आए लोगों ने शव को पहचान कर शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह ने बताया कि बराड़ा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ये महिला बराड़ा स्टेशन के पास ट्रैक क्रास कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गई और ट्रैक के पास खड़ी महिला की ट्रेन की रफ्तार में उलझकर वहीं कटकर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed