फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tragic accident in Ambala, Bike collided with Haryana Roadways bus, cricketer youth died

अंबाला में दर्दनाक हादसा: हरियाणा रोडवेज की बस से टकराई बाइक, क्रिकेटर युवक की मौत

Fri, 02 Jun 2023 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

अंबाला में रोडवेज बस के पीछे आ रहे आयुष और उसके दोस्त की बाइक बस से जा टकराई। जिसमें नन्हेड़ा निवासी 18 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त अर्पित वर्मा घायल हो गया, यह आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tragic accident in Ambala, Bike collided with Haryana Roadways bus, cricketer youth died
अंबाला में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला सिटी में रोडवेज बस से टकराने के कारण बाइक सवार नन्हेडा निवासी 18 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। यह हादसा बलदेव नगर पुल पर हुआ, जब आयुष और उसका दोस्त सद्दोपुर स्थित मैदान पर चलने वाली क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर के वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बलदेव नगर पुल पर चढ़े तो आगे जा रही रोडवेज बस ने बिना इंडिगेटर दिए ही लेन बदल ली।

विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई युवक की मौत
रोडवेज बस के पीछे बाइक से आ रहे आयुष और उसके दोस्त की बाइक रोडवेज की बस से जा टकराई। जिसमें नन्हेड़ा निवासी 18 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त अर्पित वर्मा गायब हो गया। यह आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अर्पित वर्मा की शिकायत पर बस ड्राइवर रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आयुष 11वी कक्षा का छात्र था। वही पिछले काफी समय से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed