दोस्त ने की किन्नर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधानसभा के गांव सारंगपुर में एक दोस्त ने अपने किन्नर दोस्त की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही किसी आरोपी ने किन्नर की हत्या कर उसके कमरे के बाहर ताला लगाया और वहां से मृतक की ही बाइक लेकर चुपचाप खिसक गया।
लेकिन शुक्रवार को किन्नर के भाई ने जब अचानक कमरे की खिड़की से देखा तो भीतर का नजारा हैरान कर देने वाला था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर कमरे का दरवाजा खुलवाया और बैड पर खून से लथपथ किन्नर का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को किन्नर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मृत किन्नर के भाई की शिकायत पर किन्नर के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किन्नर का दोस्त फिलहाल फरार और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
ऐसे हआ वारदात का खुलासा 32 वर्षीय मृतक बलवीर उर्फ निक्कू (बाद में किन्नर बन गया) के भाई कमलजीत ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका भाई घर के पास ही कमरे में रहता था। पिछले कुछ माह से उसके साथ उसका युवक दोस्त भी रहता था। लेकिन गत दिवस उन्होंने निक्कू के कमरे का दरवाजे पर ताला लगा देखा तो उन्होंने सोचा कि निक्कू कई बाहर गया होगा। मगर लेकिन शुक्रवार को जब निक्कू के भतीजे ने कमरे में खिड़की के शीशे में से झांक कर देखा तो अंदर किसी के पैर नजर आ रहे थे। बच्चे ने इसकी सूचना अपने पिता कमलजीत को दी। उसके बाद निक्कू के भाई कमलजीत ने जब खिड़की से झांका तो ये देखकर दंग रह गया कि खून से लथपथ निक्कू किन्नर की वेशभूषा में कमरे के बैड पर मृत पड़ा था। उसका गला किसी तेजधार हथियार से रेता हुआ था। भाई ने तुरंत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और उसके बाद शव को निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक किन्नर के गले पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। मृतक किन्नर के भाई कमलजीत का आरोप है कि उसके भाई के साथ रहने वाले उसके दोस्त युवक ने ही उसकी हत्या की है और बाद में उसके कमरे के बाहर ताला लगाकर वे दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गया है।
कमरे में की गई थी दिवाली की पूजा परिजन और पुलिस अभी इस बात को लेकर कशमकश में है कि आखिरकार किन्नर निक्कू की हत्या कब हुई? दिवाली की रात को बकायदा निक्कू के कमरे में दिवाली की पूजा अर्चना की गई थी, इसका सामान कमरे से पुलिस को बरामद हुआ, साथ ही उसी रात को परिजनों ने भी किन्नर और उसके दोस्त को किन्नर के कमरे में ही देखा गया था। लेकिन उसके बाद परिजन अपना त्यौहार मनाने में लग गए। बाद में जब उन्होंने निक्कू का कमरा देखा तो उसके बाहर ताला लटक रहा था, तब परिजनों को लगा कि निक्कू अपने दोस्त के साथ कई चला गया है। लेकिन अब शुक्रवार को ये खुलासा हुआ कि निक्कू की तो कमरे में ही हत्या की जा चुकी है और उसके शव को कमरे में बंद करके आरोपी फरार हो गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम के जरिए ये मालूम करेगी कि निक्कू हत्या को कितना वक्त हो गया है और उसे किस तरह से मारा गया?
किन्नर बने युवक बलवीर उर्फ निक्कू की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। मृतक बलवीर के भाई ने मृतक के साथ रहने वाले उसके दोस्त युवक पर हत्या की आंशका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दोस्त युवक मृतक किन्नर का दो पहिया वाहन लेकर अभी फरार है। दोनों को दीवाली की रात को साथ ही देखा गया था। पुलिस जल्द ही वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझाएगी। -एसएचओ हरजिंदर सिंह, सदर थाना प्राभारी, अंबाला सिटी