फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   switsts-in-halth-dipartmant-sampal

मिठाइयों के भरे सैंपल, हड़कंप

Sun, 23 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sun, 23 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
switsts-in-halth-dipartmant-sampal
स्‍ववास्‍थ्‍ाय ‌िवविभ्‍ााग
अंबाला सिटी। उपायुक्त प्रभजोत सिंह के निर्देशानुसार आज तहसीलदार टीआर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अंबाला शहर व अंबाला सदर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर खोए व मिठाईयों के सैंपल लिये। उन्होंने मिठाईयों के डिब्बों का भार भी चैक किया और उन्होंने निर्देश दिये कि वे डिब्बे के भार को मिठाई के भार में शामिल न करें। तहसीलदार ने बताया कि इस दौरान जगाधरी गेट स्थित साहनी मिष्ठान भंडार, बीकानेर स्वीट्स, शिव ओम स्वीट्स माडल टाउन से मिठाइयों और खोए के सैंपल लिए। इसके उपरांत उन्होंने अंबाला सदर क्षेत्र में भी अलग-अलग बाजारों में मिठाईयों की दुकानों से अलग-अलग मिठाईयों, खोए व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व जांच विशेषज्ञ की टीम भी शामिल हुई। उनके अनुसार गोकुल मिष्ठान भंडार में तैयार की जा रही मिठाईयों की भी जांच की और उनके सैंपल लिए गए। इसके अलावा जनता स्वीट्स अंबाला छावनी और कालका मिष्ठान भंडार से भी मिठाईयों और खोए के सैंपल भरे। तहसीलदार ने बताया कि बिकानेर स्वीट्स अंबाला शहर में रसोई में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए और दुकानदारों को बताया कि वे शुद्ध खोए व मिठाई में प्रयोग होने वाले अन्य सामान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। सैंपलों को जांच के लिए करनाल लैब भेजा जायेगा और गुणवत्ता में खामी पाए जाने पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए निर्धारित अधिनियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मिठाईयों की जांच का यह अभियान त्यौहारों के पूरे सीजन के दौरान जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि यदि मिठाईयों अथवा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की खामी नजर आती है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed