फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speeding car driver wreaks havoc in Ambala, mechanic going home collided, died during treatment

Ambala: तेज रफ्तार कार चालक का कहर, घर जा रहे मैकेनिक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 10 May 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 May 2023 02:24 PM IST
सार

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में राहुल सलूजा ने बताया कि वह सीवन जिला कैथल का निवासी है और अभी वह गांव मटहेडी शेखां में किराये पर रह रहा है। उसका बड़ा भाई हिमांशु भी साथ रहता है और वह मटहेडी शेखां में ही अशोका ट्रेडर्स नाम से बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
Speeding car driver wreaks havoc in Ambala, mechanic going home collided, died during treatment
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबाला सिटी में खाना खाने घर मटहेडी शेखा जा रहे बुलेट सवार बाइक मैकेनिक को अंबाला हिसार रोड हाइवे के मटहेडी बाई पास कट पर एक तेजरफ्तार कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक के भाई की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में राहुल सलूजा ने बताया कि वह सीवन जिला कैथल का निवासी है और अभी वह गांव मटहेडी शेखां में किराये पर रह रहा है। उसका बड़ा भाई हिमांशु भी साथ रहता है और वह मटहेडी शेखां में ही अशोका ट्रेडर्स नाम से बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की दोपहर को उसका भाई हिमांशु बुलेट पर सवार होकर खाना खाने के लिए गांव मटहेडी शेखां स्थित घर आ रहा था। 
विज्ञापन


कार चालक मौके से फरार
अंबाला हिसार रोड हाइवे के मटहेडी बाई पास के गांव मटहेडी की तरफ जाने वाले कट को पार कर रहा था। तो इसी दौरान पिहोवा की तरफ से एक तेजरफतार कार चालक कार को चलाते हुए आया और हिमांशु की बुलेट में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद हिमांशु बुलेट सहित सड़क पर गिया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख कार का चालक मौक के अपनी कार को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
सूचना पाकर राहुल अपने भाई हिमांशु की दुकान के मालिक अनिल कुमार गांव अमीपुर आए और घायल हिमांशु को लोगों की सहायता से सरकारी एम्बुलैंस में डालकर इलाज के लिये अंबाला शहर के नागरिक अस्पतालत में पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौराने हिमांशु की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामाल दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed