{"_id":"df1ad4e5a09d1f528066e495a124ef86","slug":"sitting-in-cafe-student-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे में बैठे युवक पर धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैफे में बैठे युवक पर धावा
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजलासा चौक के पास स्थित इंटरनेट कैफे में ऑनलाइन दाखिला फार्म भरने आए स्टूडेंट पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं इन हमलावरों ने कैफे में भी तोड़फोड़ की।
लोगों द्वारा शोर मचाने पर यह हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अंबाला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव ठरवा (सुरगल) वासी मोहित बुधवार को अपने दाखिले का फार्म भरने के लिए पंजलासा चौक पर स्थित इंटरनेट कैफे पर आया था।
जब वह ऑनलाइन दाखिला भर रहा था कि इसी बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लगभग आधा दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
हमले में मोहित को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने कैफे में भी जमकर तोडफ़ोड की और कैफे के मालिक के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
इसी बीच शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर अपने मोटरसाइकिल छोड़ मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं मोहित को गंभीर हालत के चलते अंबाला रेफर किया गया है।