{"_id":"57e03b474f1c1b190aa83a14","slug":"rip-pidita-in-borthday-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता छात्रा ने दिया प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता छात्रा ने दिया प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र।
करीब चार माह पहले गैंगरेप की शिकार हुई दसवीं की छात्रा ने एलएनजेपी अस्पताल में रविवार रात को प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची की हालत नाजुक है और उसे नवजात देखरेख वार्ड में स्पेशल देखरेख में रखा गया है। इधर बच्ची को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।
कुछ दिनों पहले शहर के एक राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा चक्कर खाकर गिरी थी। तब मामला सामने आया था कि वह गर्भवती है। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि चार माह पहले रात को जब वह अपने भाई बहनों के साथ लुकाछिपी खेल रही थी तब दो युवक उसे जिंदल पार्क में ले गए थे और वहां उसके साथ रेप किया था। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इधर बाद में नाबालिग छात्रा को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों पहले उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात को ही छात्रा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद रविवार सुबह उसे दोबारा एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया था। देर रात को उसने प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म दिया।
वर्जन
पीड़िता ने सिविल अस्पताल में रविवार रात प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया है। फिलहाल उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।
-डा. मुकेश, एमएस सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र।