फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rajasthan police raids in hotel, returned empty hand

होटलों में राजस्थान पुलिस का छापा, बेरंग लौटी

Sun, 28 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 28 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को लालकुर्ती बाजार में बने  होटलों के मालिकों में उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान के जिला अलवर से पुलिस की टीम होटलों में चेकिंग के लिए पहुंची। बताया जाता है कि ये टीम गत दिवस जिला अलवर से लापता लड़का व लड़की की तलाश में पहुंची थी। उधर, चेकिंग के लिए पहुंची टीम में मौजूदा अधिकारियों ने इलाका पुलिस को साथ लेकर होटलों को पूरी तरह से खंगाला। इसके साथ ही होटलों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। परंतु इस चेकिंग के दौरान कोई भी सुराग न लग सका और टीम बैरंग लौट गई। पुलिस का कहना है कि इस टीम ने लालकुर्ती में मौजूद विभिन्न होटलों को पूरी तरह से खंगाला है। यह टीम शनिवार को सुबह ही बाजार में पहुंच गई थी और सभी होटलों के एंट्री रजिस्टर को भी अपने कब्जे में लेकर जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed