फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   raid on fraud shampoo factory in ambala, shampoo factory raid

नकली शैंपू बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

Wed, 04 May 2016 01:07 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 04 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
raid on fraud shampoo factory in ambala,  shampoo factory raid
रेड - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए इटली कालोनी से नकली शैंपू बनने वाली एक फै क्टरी का भंडाफोड़ करते हुए लाखों का माल बरामद किया है। एक नामी कंपनी का नकली शैंपू कालोनी के एक किराये के घर में बनाया जा रहा था, जिसे कुछ दिन पूर्व ही किराये पर लिया गया था। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में फिलहाल एक को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। यह रेड पुलिस को साथ लेकर मारी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बराड़ा की इटली कालोनी में नामी कंपनी के नकली शैंपू बनाने की फैक्टरी धड़ल्ले से चल रही है। इसी सूचना पर सीनियर ड्रग कंट्रोलर अंबाला ललित गोयल, ड्रग कंट्रोलर आफिसर दिनेश राणा की टीम द्वारा बताए गए स्थान पर छापामारी की गई। बताया जाता है कि यह फैक्टरी एक किराये के मकान में चल रही थी, जहां से लाखों की कीमत का सामान भी बरामद हुआ है। टीम ने जैसे ही इस किराये के मकान में प्रवेश किया तो वह अंदर का दृश्य देख दंग रह गए।
विज्ञापन


मकान की पहली मंजिल पर यह कारोबार चलाया जा रहा था। टीम ने देखा कि एक कमरे में सप्लाई के लिए तैयार किए गए भारी मात्रा में शैंपू की पैकिंग पड़ी हुई थी तथा दूसरे साथ लगते कमरे में तीन ड्रम शैंपू का घोल बनाकर पैकिंग के लिए रखा गया था, जिसे बाद में पैकिंग किया जाना था। इसके अलावा कमरे से एक शैंपू भरने की मशीन तथा एक ड्रायर भी मिला है, जिसका प्रयोग पैकिंग के लिए किया जाता था। टीम ने इस दौरान भरी हुई शैंपू की पैकिंग, खाली पैकिंग, शैंपू का घोल, खाली ड्रम, ढक्कन तथा इसके आलावा आरोपी के मकान से नकली कॉस्मैटिक का सामान तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सीलिंग मशीन व ड्रायर मशीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखधंधे का मास्टरमाइंड अंडरग्राउंड
इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड फिलहाल फरार है। माना जा रहा है कि इस मास्टरमाइंड के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि मास्टरमाइंड को इस दौरान पुलिस ने कईं बार फोन किए, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। बाद में सामान जब्त कर एक जुवेनाइल को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

नकली कॉस्मेटिक की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने इस दौरान कार्रवाई की है। मौके से लाखों रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है, जबकि एक जुवेनाइल को हिरासत में लिया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

- कमलजीत सिंह, थाना प्रभारी बराड़ा

 सैन्य क्षेत्र से भी पकड़ी गई थी नकली कास्मेटिक फैक्टरी
अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र स्थित सेना नगर से भी एक नकली कास्मेटिक की फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। यहां पर यह फैक्टरी काफी लंबे समय तक चलती रही, जबकि किसी को भनक तक नहीं लगी। एक घर में चल रही इस फैक्टरी पर जब छापामारी की गई, तो लाखों का माल यहां से बरामद हुआ। यह सारा सामान यूपी के हरदौई से लाया जाता था, जबकि यह सारा माल लोकल मार्केट में खपाया जाता रहा। खास बात यह थी ये एक्सपायरी डेट का सामान इकठ्ठा करते और उसे नामी कंपनी के रैपर में भरकर बेचते थे। अभी भी इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed