{"_id":"56e860f14f1c1b05428b4859","slug":"raid-in-police-station-by-dcp-esi-in-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में डीसीपी का छापा, नशे में मिला ईएसआई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानों में डीसीपी का छापा, नशे में मिला ईएसआई
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनियुक्त डीसीपी डाक्टर अरूण सिंह ने अंबाला में चार्ज संभालते ही अपने इरादों का साफ कर दिया है। जिसके चलते उन्होंने देररात थानों में छापामारी कर वहां पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीसीपी ने पड़ाव थाने, बलदेव नगर और महेशनगर थाने में औचक निरीक्षण किया और वहां थाने प्रभारियों की क्लास ली। इस दौरान पड़ाव थाने में एक पुलिस कर्मी नशे की हालत में मिला, जिसे लाइनहाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त डीसीपी डा. अरूण सिंह अचानक ही थानों के निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने बलदेव और महेशनगर थाना तो खंगाला ही, वहीं वह पड़ाव थाने में भी पहुंच गए। यहां थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तभी वहां ड्यूटी बजा रहा एक ईएसआई को देखकर डीसीपी को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। ईएसआई ने शराब का सेवन किया हुआ था और वे ड्यूटी पर तैनात था। इसी को लेकर डीसीपी भड़क गए और उन्होंने तुरंत संबंधित जवान के मेडिकल के आदेश दिए। उसके बाद उसे लाइन हाजिर कर उसकी विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए। उसके बाद डीसीपी रवाना हो गए।
---
किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में क्राइम और करप्शन कम हो, केवल इसी मसले पर फोकस रखते हुए काम किया जाएगा। लेकिन इसमें पूरी पुलिस टीम के सहयोग की जरूरत है। इसलिए सभी पुलिस जवान और अफसर एक टीम की तरह पब्ल्कि सुरक्षा के लिए भ्रष्टाचार और क्राइम के खिलाफ लड़े। पब्लिक से भी आग्रह है कि वे भी पुलिस को क्राइम कम करने में पूरा सहयोग करे। रात को थानों में औचक निरीक्षण करना मेरी ड्यूटी का हिस्सा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
-डा. अरूण सिंह, डीसीपी, अंबाला-