फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   police- youk

चोरी के शक में पुलिस ने युवक को बुरी तरह पीटा

Sun, 19 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबाला Updated Sun, 19 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। एक युवक ने मुलाना पुलिस पर उसे बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसे बुरी तरह पीटा गया बैठने के लायक भी नहीं है। राजीव के परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग को लेकर आरोपी पुलिस कर्मियों की शिकायत शनिवार को एसीपी को दी। एसीपी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। दरअसल मुलाना के बुढ़ियों गांव में एक व्यक्ति के यहां कई दिन पहले अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

मुलाना पुलिस के एक एएसआई ने उसे फोन पर बुलाया था कि उस पर चोरी का आरोप है। बराड़ा शिव कॉलोनी निवासी युवक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुलाना पुलिस ने थाने में बुलाकर कमरे में ले जाकर पीटा पीट कर बुरी हालत कर दी। युवक राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस उसे जबरन आरोप कबूल करने के लिए कहती रही। लेकिन वे मार से बुरी तरह अर्धमूर्छित हो गया। राजीव की पत्नी गुरमीत कौर ने बताया कि उनके पति बराड़ा से कुछ लोग थाने गए। उसके पति को बुरी हालत में लेकर घर आए। घर लाने के बाद डाक्टर से मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन

शिकायत लेकर पीड़ित परिजन एसीपी अनिल कुमार के पास पहुंचे उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों की शिकायत की। राजीव ने बताया कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने उस की पीटाई की वह सामने आने पर उनको पहचान लेगा। राजीव ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिता वीरेंद्र सिहं व पत्नी गुरमीत कौर ने बताया कि मुलाना पुलिस ने बिना कोई केस दर्ज किए राजीव को बुलवाकर उसकी पिटाई की। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलवंत का कहना है कि वह अवकाश पर है, इसलिए वे इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
उनके पास पीड़ित परिजन आए थे। शिकायत मिल गई है। इस मामले में जांच करवा रहे हैं। मामले में पूरी निष्पक्षता से जांच होगी।
एसीपी अनिल कुमार बराड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed