फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   parali-in-fire

पराली जलाने पर चार किसानों पर जुर्माना, चार को नोटिस

Wed, 19 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 19 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि धान की पराली और अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपमंडल स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। अब तक नारायणगढ़ उपमंडल के तीन और बराडा उपमंडल के एक किसान पर धान की पराली जलाने के कारण जुर्माना किया गया है। इसी प्रकार अंबाला व बराड़ा उपमंडल में दो-दो किसानों को धान के अवशेष जलाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मंगलवार को अपने कार्यालय से किसानों को धान के अवशेष व पराली न जलाने के लिए कृषि विभाग की ओर से तैयार किए गए जागरूकता वाहनों को झंडी दिखाने के बाद दी। उन्होंने कहा कि यह वाहन पूरे जिला के हर गांव में जाकर किसानों को फसलों के अवशेष, पराली आदि जलाने के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान, भूमि की उर्वरा शक्ति पर ऐसी घटनाओं से पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव सहित इनके अन्य दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहनों पर रिकार्डिंग के माध्यम से भी किसानों को जानकारी दी जाएगी। इन वाहनों में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार भी मौजूद रहेंगे जो गांवों में कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को पराली व धान के अवशेष जलाने के नुकसानों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नारायणगढ़ के मियांपुर, पंजलासा और बरसूमाजरा गांवों में किसानों पर जुर्माने करने के साथ-साथ बराडा उपमंडल के एक किसान पर भी जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed