फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muscle youth was attacked by knife

पेशी से लौट रहे युवक को मारा चाकू

Sat, 13 Jun 2015 12:55 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी से लौट रहे एक युवक पर सैन्य क्षेत्र में दूसरे पक्ष के करीबन छह युवकों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के कमर से नीचे के हिस्से में जा लगा और वहीं फंसकर टूट गया।
विज्ञापन


यह देखकर हमलावर आधा चाकू का हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गए। उधर, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तड़पता हुआ देखा और उसे लेकर तुरंत कैंट सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका चाकू निकालकर उसे सेक्टर 32 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


तोपखाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जोरा जीत सिंह ने बताया कि रमन नाम के युवक का होली वाले दिन कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसी बाबत मामला कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इसी मामले में अदालत में पेशी थी। इसके चलते रमन सिटी कोर्ट में गया हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद जब रमन बाइक पर कोर्ट से वापस घर अपने एक अन्य साथी के साथ लौट रहा था, तो सैन्य क्षेत्र में उसे करीबन छह युवकों ने घेर लिया।

ये वही युवक थे जिनका होली वाले दिन रमन से झगड़ा हुआ था। सभी युवकों ने रमन और उसके दोस्त को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रमन पर चाकू से हमला बोल दिया गया।


चाकू युवक के कमर पर लगे। चाकू के वार से कमर पर तीन घाव लगे और तीसरे घाव में चाकू कमर के निचले हिस्से में ही फंस गया और टूट गया।

यह देखकर हमलावर टूटा चाकू लेकर फरार हो गए। घायल रमन को तुरंत कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसके शरीर से टूटे चाकू के आगे का हिस्सा तो निकाल दिया।

मगर उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed