फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man killed for Rs 250 in Ambala of Haryana

250 रुपये के लिए हत्या: लोहे के कड़े व डंडे से हमला कर किया लहुलूहान, आर्थिक तंगी के कारण घर पर ही तोड़ा दम

Fri, 28 Apr 2023 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 06:47 PM IST
सार

21 अप्रैल को आरोपी जानलेवा हमला ने किया था, पत्नी चार दिन तक घर में हल्दी वाला दूध पिलाती रही। तबीयत खराब होने पर पीजीआई लेकर गई लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पीजीआई में सिर का ऑपरेशन कराने की जगह पैसों के जुगाड़ के लिए घर ले आई।

विज्ञापन
Man killed for Rs 250 in Ambala of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में ऑटो के किराये में 250 रुपये कम देने पर हमलावर ने व्यक्ति पर डंडों व सिर पर लोहे के कड़े से जानलेवा हमला कर दिया। सैन्य क्षेत्र स्थित निरंकारी भवन के पास 21 अप्रैल को यह हमला हुआ था। पीड़ित की पत्नी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सर्वेंट क्वार्टर निवासी घायल पति रोबिन को घर ले गई और हल्दी वाला दूध पिलाया।

विज्ञापन


25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर छावनी नागरिक अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। ऑपरेशन के लिए पैसे जोड़ने के लिए पत्नी फिर अपने पति को वापस ले आई। घायल पति ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने राजपुरा निवासी राहुल पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद काबू कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शिफ्टिंग के समय एक ही ऑटो में आया था मृतक व हमलावर का सामान
पुलिस को दी शिकायत में स्टाफ रोड निवासी शीतल ने बताया कि वह पिछले 2 माह से अपने पति रोबिन के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे हैं। यहां मेजर के घर नौकरानी है। उसके पड़ोस में जीवन अपने पति राहुल के साथ रहती है। हालांकि, दोनों में अनबन चल रही है। राहुल पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 माह पहले उनका और राहुल का सामान एक ही ऑटो में सर्वेंट क्वार्टर तक आया था। उस वक्त राहुल ने एक हजार रुपये ऑटो का किराया दिया था। इसमें से 500 रुपये उन्होंने राहुल को दे दिए थे, लेकिन आरोपी 250 रुपये और मांग रहा था। उसके पति ने राहुल को कहा था कि वह कुछ दिन बाद दे देगा।

सिर में खून जमने के कारण होना था पीजीआई में ऑपरेशन
महिला शीतल ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर के समय पति रोबिन के साथ बाजार की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह सैन्य क्षेत्र स्थित निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो पीछे से राहुल एक ऑटो में आया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते राहुल ने डंडे से पति को मारना शुरू कर दिया। लोहे के कड़े से सिर पर कई वार किए और खून से लथपथ हालत में छोड़कर चला गया।


जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शीतल ने बताया कि वह पति को घर ले आई और हल्दी वाला दूध देती रही। 25 अप्रैल को उसके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। सिर में खून जमने का ऑपरेशन बताने पर वह पैसों के जुगाड़ के लिए वापस ले आई थी। शुक्रवार अलसुबह की दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed