{"_id":"0144df05d0ec14e11b7a05128c3eabec","slug":"looted-of-a-person-having-tea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय मिलाकर यात्री को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय मिलाकर यात्री को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बेहोश हालत में मिले युवक को लगभग तीस घंटे बाद होश आया। उसने होश में आते ही अपने साथ हुई लूट का खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। युवक को चाय में नशीला पदार्थ डालकर लूट को अंजाम दिया गया। जिसके बाद उसे बराड़ा रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। जहां से दो सिरसा डेरा के प्रेमी रामनाथ व रमेश ने उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया ।
होश में आने पर पीड़ित युवक ने बताया कि उसका नाम पंकज है, वह सहारनपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह रविवार सुबह अपने बीमार बेटे कुणाल को मिलने एमएम अस्पताल मुलाना में आया था। उसे सोमवार सुबह छह बजे सहारनपुर जाना था, जिसके लिए वह मुलाना से सुबह सवा पांच बजे ही निकल पड़ा। वह बराड़ा स्टेशन जाने के लिए ऑटो में बैठा, जहां उसे अपने अलावा एक अन्य युवक बैठा मिला। ऑटो चालक ने सवारी पूरी होने पर चलने को कहा और युवक पंकज को बातों में उलझाने लगा। उसने पंकज को बताया कि वह रसुलपुर यूपी में हलवाई का काम करता है। इस बीच उस युवक ने दो कप चाय बनवा लिए व एक कप पंकज को पीने के लिए दे दिया। जिसे पीने के बाद पंकज अपने होश खो बैठा। पंकज की जब आंखे खुली तो उसने स्वयं को अस्पताल के आईसीयू में पाया।
पीड़ित ने बताया कि उसके पास लगभग हजार पंद्रह सौ रुपये व एक मोबाइल था, जोकि गायब है। पीड़ित पंकज ने लूट में ऑटो चालक की मिलीभगत होने की भी आशंका जताई है। पीड़ित पंकज का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि पंकज को हाई डोज का नशीला पदार्थ दिया गया है।