फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Loot after tying woman in house at Shahzadpur of Ambala

Ambala: गैस पाइप चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला के हाथ पैर बांध लाखों के जेवर और नगदी ले भागे

Fri, 02 Aug 2024 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

शिकायतकर्ता शेरपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शिक्षा विभाग पंचकूला कार्यालय में क्लर्क है। एक अगस्त को वह अपने निजी काम से अंबाला गया हुआ था। इसी दौरान घर में लूट हो गई।

विज्ञापन
Loot after tying woman in house at Shahzadpur of Ambala
घर में लूट का एक आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के शहजादपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गैस पाइप चेक करने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर लूट की। बदमाशों ने एक अगस्त की दोपहर को वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बदमाश महिला सोनिया को गैस पाइप देखने की बात बोलकर घर में दाखिल हुए। पाइप देखने के बाद महिला से पूछा कि पति कहां है और कब तक आएंगे। 

विज्ञापन


महिला ने शिक्षा विभाग पंचकूला में बतौर क्लर्क तैनात अपने पति संदीप से फोन कर युवकों के बारे में बताया ही था कि चंद ही मिनटों में दोबारा युवक घर में जबरन घुसे और महिला के हाथ-पांव बांध मुंह में कपड़ा डाल दिया। पहले हुए जेवरात उतारने के अलावा घर को खंगालते हुए अन्य जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के पास जब रिश्तेदारों ने डेराबस्सी में हुई चोरियों के आरोपियों की फोटो देखने के लिए भेजी तो पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन

आधे घंटे में वारदात को दिया अंजाम

शिकायतकर्ता शेरपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शिक्षा विभाग पंचकूला कार्यालय में क्लर्क है। एक अगस्त को वह अपने निजी काम से अंबाला गया हुआ था। दोपहर एक बजे पत्नी का फोन आया कि घर पर दो युवक आए हैं। पिता का नाम बोलते हुए कहा कि वह गैस कंपनी की तरफ से पाइप चेक करने के लिए आए हैं। पाइप चेक करने के बाद आरोपियों ने पूछा कि पति कहां पर है तो सोनिया ने कहा कि वे थोड़ी देर में आ रहे हैं। इस पर बदमाश चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का उन्हें फोन आया तो उन्होंने आधे घंटे में आने की बात कही। जब आधे घंटे बाद वे लौटे तो देखा कि घर पर पड़ोसी खड़े हुए थे। पत्नी सोनिया ने बताया कि जिन दो युवकों के बारे में फोन किया था, वे फोन करने के 10 मिनट बाद घर में दोबारा आ गए थे। आरोपी पत्नी के पहने हुए व अलमारी से लाखों के जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने एक अन्य को फोन कर गाड़ी मंगवाई और उसे कमरे में बंधा छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनने के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed