फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kishore was kidnapped due to Tantrik Kriya in Ambala, police recovered from Bihar

Ambala: तांत्रिक क्रिया के चलते किशोर का किया था अपहरण, पुलिस ने बिहार से किया बरामद

Sat, 27 May 2023 01:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 01:39 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि नितिश शादीशाुदा था और अपनी ग्रृह दशा में सुधार के लिए तांत्रिक पर गया था और उसने दो बच्चों के सुच्चे बालों का मुंडन करवाने के लिए बोला था। तांत्रिक प्रक्रिया के चलते ही सुच्चे बालों वाले बच्चे की तलाश के लिए वह कटिहार स्टेशन पर खड़ा था, जहां उसने लंबे बालों वाले प्रिंस को देखा।

विज्ञापन
Kishore was kidnapped due to Tantrik Kriya in Ambala, police recovered from Bihar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में महिला को प्रेमजाल में फंसाकर तीन साल के बच्चे के अपहरण की गुत्थी आखिरकार आठ दिन बाद पुलिस ने सुलझा दी। साइबर सैल की मदद से नितिश के लोकेश पता कर पुलिस बिहार के गांव कुस्माहा गई थी और वहां से अपहरणकर्ता नितिश से 3 साल के बच्चे प्रिंस को बरामद किया। शनिवार को अंबाला पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रिंस को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोपी नितिश को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन


तांत्रित क्रिया के चलते दो बच्चों के सुच्चे बालों का करवाना था मुंडन
पुलिस जांच में सामने आया कि नितिश शादीशाुदा था और अपनी ग्रृह दशा में सुधार के लिए तांत्रिक पर गया था और उसने दो बच्चों के सुच्चे बालों का मुंडन करवाने के लिए बोला था। तांत्रिक प्रक्रिया के चलते ही सुच्चे बालों वाले बच्चे की तलाश के लिए वह कटिहार स्टेशन पर खड़ा था, जहां उसने लंबे बालों वाले प्रिंस को देखा।
विज्ञापन


महेश नगर पुलिस ने बिहार में डाला हुआ था डेरा
पहले तो मां को झांसे में लेकर प्रेम के सपने दिखाए। विश्वास जमाने के लिए वह कटिहार से अंबाला आ रहे परिवार के संग आ गया। मौके मिलते ही वह प्रिंस को लेकर बिहार के गांव कुस्माहा अपने ससुराल चला गया था। अभी वह मुंडन की तैयारी ही कर रहे थे कि साइबर सैल की मदद से महेश नगर थाने से एएसआई सतीश व हेड कांस्टेबल दलेल सिंह नितिश के ठिकाने यानी ससुराल  पहुंच गए और इलाका पुलिस की मदद से नितिश व प्रिंस को बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से अनबन के चलते नितिश के झांसे में आ गई थी महिला 
महेश नगर पुलिस को 19 मई को दी शिकायत में बिहार के गांव कंकला निवासी काजल ने बताया कि पति के साथ उसकी अनबन चल रही थी। वह अंबाला में टांगरी बांध के पास किराए पर रहती है। 10 मई को वह अपने 3 साल के मासूम बच्चे के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन गई थी। यहां उसकी जान पहचान नितीश नाम के युवक से हुई थी।एक साथ ट्रेन में आए, युवक पर विश्वास कर घर ले आई। महिला ने बताया कि उसने युवक से अपनी आपबीती बताई तो युवक ने उसका व उसके बच्चे का ख्याल रखने का सपना दिखाया। युवक ने कहा था कि वह उसके साथ रहेगा। 

नहाने गई महिला तो बच्चा उठाकर भाग गया था नितिश 

महिला ने बताया था कि 18 मई को सुबह 7 बजे ट्रेन पर बैठकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह नीतीश पर विश्वास करके अपने साथ घर ले आई। यहां नीतीश एक रात रुका। अगले दिन सुबह 11 बजे वह नहाने चली गई और उसका बेटा प्रिंस कमरे में खेल रहा था। जब वह वापस लौटकर आई तो देखा कि प्रिंस घर नहीं था। आरोपी नीतीश भी गायब मिला। पुलिस ने आरोपी नीतीश के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रेलवे स्टेशन पर महेश नगर पुलिस को आरोपी की बच्चे को गोद में लिए हुए कि फुटेज भी जारी हुई थी।

जांच अधिकारी के अनुसार
एसपी जश्नदीप रंधावा के मार्गदर्शन में टीम को बिहार रवाना किया था। साइबर सैल की मदद से ही नितिश तक पहुंचे और 8वें दिन प्रिंस को बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। -रामपाल, इंस्पेक्टर, प्रभारी, महेश नगर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed