फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kil-in-twen-city

ट्विनसिटी में मर्डर, दूसरा शव मिला सड़ा, सनसनी

Sun, 25 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sun, 25 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी/कैंट। ट्विनसिटी में मर्डर की दो घटनाओं ने सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। पहली घटना अंबाला सिटी के रामनगर में हुई। जिसमें सोते हुए एक युवक को आरोपी पत्थर के वार से लहुलूहान कर मार डाला, वहीं अंबाला कैंट के प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में भी एक युवक का शव मिला। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षप्त था और उसके पास खून से सना एक लकड़ी का गुटका पड़ा था। प्रथम जांच में पुलिस हत्या ने इस केस को हत्या की आशंका बता दिया है और इसी के तहत अपनी जांच शुरू करते हुए घटना स्थल के आसपास कोठियों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। दोनों केसों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छत पर अकेले सो रहे युवक की ईंट मारकर हत्या
अंबाला सिटी। अंबाला के राम नगर इलाके में छत पर सोते हुए व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी। युवक छत पर अकेला सो रहा था और किसी ने सोते हुए उस पर हमला कर दिया जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। अभि तक परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना देर रात लगभग  2 से 3 बजे के बीच की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब नीचे सो रहे घर वालों को छत पर किसी चीज के गिरने की तेज आवाज आई। मृतक संजीव कुमार और वह हर रोज अकेले ही छत पर सोता था। शुक्रवार की रात को भी वह रात को छत पर अकेला ही सो रहा था कि अचानक आधी रात एक तेज आवाज आई, जिसे सुनकर घर में नीचे सो रहे मृतक की मौसेरा भाई, उसकी बहन व मां छत पर देखने के लिए भागे, छत पर जाकर देखा तो संजीव लहुलुहान और बदहवास पड़ा था। उसे तुरंत परिजनों सिविल अस्पताल ले गये, जहां उसने दम तोड़ दिया। संजीव की बहन ने बताया कि वो एक जोर की आवाज सुनकर छत पर गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं था, लेकिन उसका भाई लहुलुहान पड़ा था। हमलावर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

संजीव की मौत कई सवाल खड़े कर रही है परिजनों ने बताया कि वह हमेशा छत पर अकेला ही सोता था और उसका किसी से कोई झगड़ा नही था, संजीव तलाकशुदा था और घर में उसकी बहन, मां और उसकी मासी का बेटा ही रहते हैं। पुलिस अब इस मामले में कई पहलुओं पर काम कर रही है, क्योंकि पुलिस को इस मामले से जुड़े कई तथ्य संदेहस्पद प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस चौकी नंबर चार के प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माणाधीन मकान में मिला सड़ा हुआ शव
अंबाला कैंट। शुक्रवार देर रात को प्रभु प्रेम पुरम कालोनी में निर्माणाधीन मकान में मिले युवक के क्षत-विक्षप्त शव मिलने से इलाके में खौफ का माहौल है। ये शव दस से बाहर दिन पुराना है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है, क्योङ्क्षक शव के पास खून से सना एक लकड़ी का गुटका भी बरामद हुआ था। महेश नगर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रभु प्रेम पुरम कालोनी में एक घर का निमार्ण कार्य चल रहा था। जो की पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा था। शुक्रवार को कालोनी के कुछ बच्चे खेल रहे थे उन्होंने निर्माणाधीन सड़ा हुआ शव पड़ा देखा और अपने परिजनों को बताया इसके बाद परिजनों ने पुलिस का सूचित किया। मौक पर पहुंची महेश नगर पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने शव को कब्जे में लिया और अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह 30/32 साल के युवक का शव है और करीब 10-12 दिन पुराना है। इसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल के डैड हाउस में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि निर्माणाधीन मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed