फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jewellery stolen from shop

ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

Mon, 02 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 02 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

गांव थंबड़ में शनिवार रात युवक ने ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिये। दुकानदार ने रविवार सुबह जब दुकान पर हजारों का सामान नहीं देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार मुकेश बग्गा ने बराड़ा पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि शनिवार को उसकी दुकान पर उसका बेटा अभिषेक बैठा था।

तभी उसकी दुकान पर गांव का ही एक अन्य युवक  आया और वह किसी बहाने से दुकान से ही छत की तरफ गई सीढिय़ों पर चला गया और वहां की कुंडी खोल आया। शाम को उसका बेटा दुकान बंद करके घर चला आया। तभी रात्री को छत से वह युवक उसकी दुकान पर आया और उसने वहां रखे 11 जोड़े चांदी के पायल एवं 9 जोड़े सोने की छोटी बालियां वहां से चोरी कर ले गया। सुबह उन लोगों को चोरी का पता चला तो उसके बेटे ने बताया कि गांव का ही एक युवक बीते दिवस सीढिय़ों से ऊपर गया था। छत पर जाकर उन्होंने देखा कि सीढिय़ों की कुंडी का खुला पाया, जिससे शक की सुई युवक की तरफ घूम गई। वहीं युवक पर जब पुलिस ने दबाव डाला तो उसने सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed