फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jeweler looted in ambala

फिल्मी स्टाइल में ज्वेलर से लाखों रुपये के गहने ठगे

Sun, 18 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 18 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
jeweler looted in ambala

शनिवार रात को दो ठग युवकों ने फिल्मी स्टाइल में ज्वैलर्स और एक कोयला कारोबारी को धोखा देकर लाखों रुपये के जेवर ठग लिए और फरार हो गए। ये ठगी इतने शातिर अंदाज में की गई, जिसे देखकर इलाका पुलिस भी हैरान है। दूसरी ओर, ज्वैलर्स व कोयला कारोबारी भी इस वारदात को लेकर सन्न है। हालांकि  एक ठग युवक की फोटो ज्वैलर्स की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ठगी के लिए कोयला कारोबारी को बनाया ढाल

दरअसल, ये ठगी एक बहुत ही शातिराना अंदाज में हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुल चमेली के पास गोदावरी ज्वैलर्स अपना शोरूम बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनकी दुकान में दाखिल हुआ। उस व्यक्ति ने शोरूम मालिक संजीव अग्रवाल को बताया कि उसे उनके पड़ौसी कोयला कारोबारी ने अपना रेफरेंस देकर भेजा है। उसे चांदी के गिलासों की खरीददारी करनी है। पड़ौसी के रेफरेंस को और पुख्ता करने के लिए शोरूम से बाहर ही छिपकर खड़े ठग के दूसरे साथी ने गोदावरी ज्वैलर्स के फोन पर अपने मोबाइल से फोन करके उससे कहा कि वे उनका पड़ौसी कोयले वाला बोल रहा है और वे चांदी के गिलास भेजे गए व्यक्ति दिखा दे। इससे ज्वैलर्स का विश्वास ठग पर कुछ पुख्ता हो गया, उसने उसे चांदी के गिलास दिखाना शुरू कर दिया।

उसके बाद उस ठग ने कहा कि उसे छह गिलास खरीदने है, क्या वे एक गिलास ले जाकर कोयले वाले कारोबारी को दिखा दे। ज्वैलर्स ने इस पर रजामंद हो गया और ठग चांदी को गिलास लेकर वहीं पास में ही स्थित कोयला कारोबारी की दुकान पर चला गया।  ज्वैलर्स के कारिंदे भी चांदी का गिलास कोयला कारोबारी के पास ले जाते हुए ठग को दूर से देख रहे थे।

विज्ञापन

इस तरह कोयला कारोबारी को बातों में उलझाया

उधर, ठग जब चांदी के गिलास के साथ कोयला कारोबारी पर पहुंचा, तो उसने वहां कोयला कारोबारी से भारी मात्रा में कोयला खरीदने की बात करनी शुरू कर दी और उससे कुछ देर कोयला खरीदने का रेट बनाता रहा।

उसके बाद ठग वापस ज्वैलर्स की दुकान पर आया और ज्वैलर्स से कहने लगा कि वे छह चांदी के गिलास पैक कर दें। तभी ठग ने ज्वैलर्स से कहा कि उसे अपने परिचित की शादी के लिए सोने की चैन व अंगूठियां खरीदनी है, इसलिए उसे अंगूठियां व चैन भी दिखाई जाए। ज्वैलर्स ने उसे अंगूठियां व चैन दिखाई।

इस पर उसने चार सोने की अंगूठियां व दो सोने की भारी चैन पंसद कर ली और इसका बिल बनाने को कहा। ज्वैलर्स बिल बनाने में लग गया, इतने में ठग ने सोने की चारों अंगूठियां और सोने की चैनें उठा ली और उसे लाइट की रौशनी में देखते हुए दुकान से बाहर चला गया। लेकिन दुकान से बाहर होते ही ठग तुरंत फरार हो गया। 

ज्वैलर्स उसे देखने जैसे ही बाहर आया तो वे और उसका दूसरा साथ वहां से भाग चुके थे। इलाका पुलिस के एसएचओ जसपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है , ठग की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed