{"_id":"6846b09cf830116cd40fe6e1","slug":"husband-beat-up-his-wife-with-cricket-bat-she-got-30-stitches-on-her-head-ambala-news-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: पति बना हैवान... क्रिकेट बैट से पत्नी का सिर फाड़ा, 30 टांके लगे, लव मैरिज के बाद रिश्ते में पड़ी दरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: पति बना हैवान... क्रिकेट बैट से पत्नी का सिर फाड़ा, 30 टांके लगे, लव मैरिज के बाद रिश्ते में पड़ी दरार
Mon, 09 Jun 2025 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:30 PM IST
सार
अंबाला में पति ने अपनी पत्नी को इस कदर पीटा कि उसका सिर फाड़ दिया। आरोपी पति ने क्रिकेट बैट से पत्नी पर हमला किया। महिला के सिर पर 30 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। निर्दीय पति ने अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से बड़ी बेरहमी से पीटा। महिला के सिर पर 30 टांके लगे हैं। वहीं उसके शरीर पर अन्य हिस्सों पर भी चोट आई है। घटना अंबाला के बब्याल के टंकी वाले मोहल्ले की है।
आपसी झगड़े के चलते आरोपी पति ने पत्नी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। दोनों पति-पत्नी अलग रहते हैं। पत्नी की ओर से पिछले महीने पति को तलाक का नोटिस भेजा गया था। इस बात से वह रंजिश में था। सोमवार को आरोपी पति ने पत्नी को बात करने के लिए अकेले अपने घर बुलाया था। जैसे ही महिला घर पहुंची तो आरोपी पति ने उसपर बैट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला की पहचान 29 वर्षीय मनप्रीत के तौर पर हुई है। वहीं उसका आरोपी पति प्रदीप फरार है।
घायल मनप्रीत को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां महिला के सिर पर कई जगह गहरे घाव होने के कारण 30 टांके लगे हैं। उसके दोनों बाजुओं में भी नील पड़े हुए हैं। बाजू तो दूसरे हाथ में जोड़ के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
14 साल पहले की थी लव मैरिज
घायल मनप्रीत ने बताया कि वह बब्याल में ही टंकी वाली गली में रहती है। उसकी लव मैरिज 2011 में प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा व एक बेटी हैं। आपसी झगड़े के चलते कई बार थाने में शिकायत दे चुकी है। आपसी सहमति के चलते मई माह में कोर्ट से तालाक के लिए नोटिस भिजवाया था। सोमवार को सुबह बात करने के लिए बुलाकर हमला किया। शोर मचने के बाद पड़ोसियों ने बीच बचाव कर महिला को बचाया। मारपीट के बाद हमलावर पति मौके से भाग गया।