{"_id":"5751d0554f1c1bd64910945f","slug":"housh-lokho-jevar-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस कारोबारियों के घरों में घुसे चोर, लाखों के जेवर, नगदी चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइंस कारोबारियों के घरों में घुसे चोर, लाखों के जेवर, नगदी चुराए
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। कैंट की पॉश कॉलोनी गोबिंद नगर में चोर गिरोह ने फिर से दस्तक दी है। इन चोरों ने बृहस्पतिवार की रात दो साइंस कारोबारियों के घरों में एक खास अंदाज से चोरी की और वहां से लाखों का माल व जेवर उड़ा लिया, जबकि तीसरे घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने क्राइम विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके का मुआयना किया।
मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उधर, इन वारदात से कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह कि चोरों ने इस वारदात में स्प्रेनुमा पदार्थ का भी इस्तेमाल किया,
जिससे दोनों ही घरों में एक कुत्ते समेत सभी परिजन सोते ही रह गए और चोर आराम से चोरी कर सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों के अनुसार चोरों ने स्प्रेनुमा ऐसा पदार्थ फिजां में घोला। इससे किसी भी परिजन की आंख ही नहीं खुली और चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए आराम से घर को पूरी तरह से खंगाला और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
कमरों को आराम से खंगाला
गोबिंद नगर निवासी पीड़ित साइंस कारोबारी राजकुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था। जब सुबह उनकी नींद खुली तो घर के हालात देखकर वे हैरान रह गए। उनके घर के विभिन्न कमरों में पड़ा सामान और अलमारी सभी उथल-पुथल थी। घर में किसी ने पूरी तरह से टोह ली हुई थी और घर का कीमती सामान, जेवर व नगदी भी गायब था।
उनके अनुसार जब वह अपने घर से भागकर बाहर आए, तो उन्हे मालूम चला कि घर के पड़ोस के एक अन्य घर में भी इसी तरह का माहौल है और उनके घर का सामान भी गायब है। उन्होंने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। लेेकिन चोरों ने जाते समय कैमरे का मेन कंट्रोल बाक्स भी चुरा लिया और अपने साथ ले गए।
पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर में एक बड़ी खिड़की के जरिये दाखिल हुए थे। उन्होंने पहले खिड़की का शीशा उतारा, फिर ग्रिल हटाई और फिर घर में दाखिल हो गए। जबकि उन्हे मालूम ही नहीं चला। उनके अनुसार चोर जाते-जाते उनके घर से आराम से गेट खोलकर आंगन में खड़ा स्कूटर भी ले गए।
दूसरे घर में भी नगदी, जेवर चोरी
चोरों ने इसी अंदाज में एक घर में चोरी करने के बाद पड़ोस में ही दूसरे घर में सेंधमारी की। यहां भी चोर खिड़की का शीशा व ग्रिल उतारकर घर में दाखिल हुए। इस घर में एक कुत्ता भी अन्य परिजनों के तरह आराम से सो रहा था। चोरों ने यहां भी पूरे घर को आराम से खंगालकर नगदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चुराया, लेकिन कुत्ते समेत किसी परिजन की नींद तक नहीं खुली। पीड़ित राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनके घर से भी कैश, जेवर व कीमती सामान चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर का गेट नहीं खोल पाए।
इस घर के बाद चोर पास में ही एक तीसरे मकान में घुसने की कोशिश करने लगे। महिला ने बताया कि जैसे ही चोरों ने उसकी खिड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो उसे कुछ आवाज सुनाई थी। जिस पर वह उठी और उसने घर की बिजली जलाई, लेकिन उस वक्त वहां उसे कोई नहीं मिला। लेकिन जब उसने सुबह उठकर घर के बाहर देखा तो उसके घर की खिड़की से भी उसी तरह छेड़छाड़ की कोशिश की गई, जिस तरह चोरों ने अन्य दो घरों में की थी।
पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना कर लिया है। पीड़ितों से भी बातचीत की जा रही है। जबकि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी अपना काम कर रहे हैं, चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू हो चुकी है।जल्द ही चोरों का काबू किया जाएगा।
-कमलजीत, थाना प्रभारी महेशनगर, अंबाला-