फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hong Kong to send millions of names swindle

हांगकांग भेजने के नाम लाखों की ठगी

Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

हांगकांग भेजने के नाम पर दो युवकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने दो युवकों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। लेकिन विदेश भेजने से पहले ही गायब हो गया। अब पुलिस ने युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बलदेव नगर थाना जांच अफसर एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि गांव नहौनी के रहने वाले श्रवण और विशाल ने बताया कि अगस्त माह में हांगकांग में वर्क वीजा लगवाने के लिए एक एजेंसी में आरोपी रविंद्र कुमार से संपर्क किया था। दोनों ने हांगकांग जाने के लिए आरोपी रविंद्र कुमार को 2 लाख 80 हजार रुपये दिए थे और पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन जब वह विदेश जाने के लिए दोनों युवक आरोपी रविंद्र कुमार का इंतजार करने लगे तो आरोपी नहीं आया।
विज्ञापन


 युवकों ने एजेंसी दफ्तर जाकर भी संपर्क किया। मगर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद दोनों युवकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed