फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Woman calling herself a doctor beats Shambhu toll worker

Haryana: खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला ने शंभू टोलकर्मी को जमकर पीटा, पुलिस ने की जांच शुरू

Tue, 05 Dec 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

घायल टोल कर्मी महिला ने हमलावर पर गला घोटकर मारने व जबरन माफी मंगवाने के आरोप लगाए हैं। मारपीट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला कर्मी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haryana: Woman calling herself a doctor beats Shambhu toll worker
वारदात सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल पर तैनात महिला कर्मी से खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला ने जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने टोल की फुटेज खंगाली। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टोल पर लाइन लगी हुई थी। एक महिला कार से उतरती है और टोलकर्मी महिला से बात करती है। इतने में कार चालक महिला टोलकर्मी से मारपीट शुरू कर देती है।

विज्ञापन


दूसरे वीडियो में कार चालक महिला द्वारा टोलकर्मी महिला से पूरे स्टाफ के सामने माफी मंगवाते दिख रही है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में ऑडियो नहीं है। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला टोलकर्मी शालू ने शिकायत देते हुए बताया कि दो दिसंबर को शंभू टोल बैरियर पर दो गाड़िया खड़ी थी। धुंध के चलते मशीनरी धीमी होने से खिड़की पर खड़ी गाड़ी का टोल काटने में देरी हो रही थी। इतने में कार चालक महिला उतरकर नीचे आई और उसे पहले टोल से निकालने की बात कहने लगी। उसने बोला कि पहले आगे वाली गाड़ी निकल जाने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में तैश में आकर कार चालक महिला ने मारपीट शुरू कर दी। शालू का आरोप है कि हमलावर महिला खुद को एक निजी अस्पताल की डॉक्टर बता रही थी। आरोपी ने गला घोटने का भी प्रयास किया। दोनों बाजू पकड़ कर घुमा दी। ऐसे में उसे एक बाजू पर चोटें आई हैं।

अन्य स्टाफ ने बीचबचाव किया लेकिन कार चालक यहां भी नहीं रुकी। फिर उसने टोल के मुख्य कमरे में आकर जबरन समस्त स्टाफ के सामने उससे व पूरे स्टाफ से भी मांगी मंगवाई और मौके से चली गई। जबरदस्ती उससे रिजाइन भी लिखवाया। जाते वक्त हमलावर महिला उसका आधार कार्ड अपने साथ ले गई।


महिला टोलकर्मी की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज तो मिली है लेकिन उसमें ऑडियो नहीं है। दूसरे पक्ष के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -धर्मवीर कौशिक, सब इंस्पेक्टर, थाना सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed