फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gilrl kidnapped, wall jumped, reached to home, safely

बच्ची का अपहरण, दीवार फांदकर सकुशल पहुंची घर

Sun, 03 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 03 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
करीब दस साल की बच्ची का जहां एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया, वहीं अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग कर यह बच्ची अपने घर पहुंच गई। बच्ची सकुशल है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। सूचना पाकर नग्गल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची से बातचीत की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिला बाल संरक्षण विभाग द्वारा भी बच्ची की काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन

यह है मामला
कक्षा चौथी में पढ़ने वाली दस वर्षीय बच्ची अपने घर के पास से ही बाड़े में खेल रही थी। उस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और बच्ची का हाथ पकड़ उसको गांव के पास ही खेतों में ट्यूबवेल पर ले गया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति उसे ट्यूबवेल कमरे में बंद कर चला गया। जैसे ही परिजनों को बच्ची के अपहरण होने की सूचना लगी, तो हड़कंप मच गया। उधर, ट्यूबवेल बंद इस बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह से रस्सियां खोल ली। इस दौरान उसने देखा कि ट्यूबवेल के कमरे की दीवार टूटी है। इसी टूटी दीवार को फांदकर यह बच्ची अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस जांच अफसर एएसआई धर्मपाल ने बताया कि बच्ची ने पुलिस के समक्ष बताया है कि एक व्यक्ति उसे बाजू से पकड़कर ट्यूबवेल पर ले गया था। ट्यूबवेल में व्यक्ति ने उसे बंद कर बांध दिया था, लेकिन वह भागकर घर पहुंच गई। जिला बाल संरक्षण विभाग अधिकारी मेघा सिंगला ने बताया कि बच्ची की काउंसलिंग की गई थी। प्राथमिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है। उधर, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed