फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gangster demand extortion from faridabad jail

जेल से गैंगस्टर ने फिर मांगी दो लाख की रंगदारी

Sun, 13 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 13 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

फरीदाबाद जेल में बंद अंबाला के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया ने अब कैंट के एक प्रापर्टी डीलर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। शाहपुरिया कच्चा बाजार के रहने वाले इस प्रापर्टी डीलर को पिछले दो माह से रंगारी के लिए परेशान कर रहा था। लेकिन अब उसने फिर से रंगदारी मांगी है और उसे रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

प्रापर्टी डीलर ने अब इस मामले की शिकायत कैंट पुलिस को दी है। कैंट पुलिस ने प्रापर्टी डीलर कमल की शिकायत पर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस अब कल्लू शाहपुरिया को फरीदाबाद जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर अंबाला लाएगी और उसकी औपचारिक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कच्चे बाजार का रहने वाला प्रापर्टी डीलर पिछले दो महीने से शाहपुरिया की धमकी से परेशान था। शाहपुरिया उसे दो लाख रुपये का जल्द से जल्द इंतजाम करके रखने को कह रहा था। शाहपुरिया ने प्रापर्टी डीलर से यह तक कह दिया था कि वे रुपयों का इंतजाम करके रखे, जल्द ही उसके गुर्गे उससे रुपया ले जाएंगें। 

पुलिस ने बताया कि अब फिर से जब फरीदाबाद जेल से शाहपुरिया का फोन प्रापर्टी डीलर के पास आया तो उसने परेशान होकर इसकी इत्तिला पुलिस को कर दी। एसएचओ कैंट जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फरीदाबाद जेल में बंद कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया ने अंबाला के प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगी है और रुपये न देने पर उसे मारने की धमकी दी है। उनके अनुसार कल्लू शाहपुरिया के खिलाफ फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

पेरोल पर आकर हो गया था फरार

अंबाला के शाहपुर का रहने वाला कल्लू शाहपुरिया बहुत ही शातिर है। वे एक मामले में फरीदाबाद जेल में बंद था। उसके बाद वे जेल से पेरोल पर छूटा, लेकिन फिर वापस जेल नहीं गया। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। लेकिन बाद अंबाला पुलिस ने ही कल्लू को काबू करके फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया था।

विज्ञापन

गजेंद्र हत्याकांड का भी आरोपी है कल्लू शाहपुरिया

कल्लू शाहपुरिया द्वारा रंगदारी मांगने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कल्लू ने फरीदाबाद जेल से पेरोल के दौरान फरार होकर अंबाला कैंट के ही फाइनेंस गजेंद्र सिरोही से जनवरी 2015 में रंगदारी मांगी थी।  गजेंद्र सिरोही ने इसकी शिकायत पुलिस को भी की थी। लेकिन रात को कार अपने अन्य साथियों के साथ सवार होकर फरार कल्लू शाहपुरिया फाइनेंसर के घर के बाहर पहुंच गया। कल्लू समेत अन्य बदमाशों ने फाइनेंसर के घर की घेरेबंदी कर ली। 

जैसे ही फाइनेंसर घर से बाहर आया और उसने इन संदिग्ध लोगों को देखा तो वे घर के भीतर भागने लगा, लेकिन तभी बदमाशों ने उसे गोलियां से भून दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले चार आरोपियों को काबू किया और फिर बाद में कल्लू शाहपुरिया भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाद में कल्लू को फरीदाबाद जेल में ही शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन अब फरीदबाद जेल से एक बार फिर से कल्लू शाहपुरिया ने कैंट के कच्चा बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगी है। कैंट पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed