फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Friend slits neck after arguement

कहासुनी के बाद दोस्त ने ब्लेड से रेत दिया गला

Tue, 22 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 22 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे ऑटो में बैठे दो दोस्तों में अचानक बहस हो गई। देखते ही देखते एक दोस्त ने ब्लेड निकाला और अपने आटो चालक दोस्त का गला रेत दिया। आरोपी ने अपने दोस्त पर ब्लेड से दो वार किए। इस हमले से आटो चालक लहूलुहान हो गया और वहीं गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी युवक आटो से बाहर निकला और उसने वहां खड़े अन्य प्रत्यक्षदर्शियों की ओर मारने के अंदाज में हॉकी लहराई और वहां से भागने में कामयाब हो गया। इस घटना के दौरान करीब आधा घंटा तक पीड़ित युवक खून से लथपथ तड़पता रहा। उधर, सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को कैंट सिविल अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने युवक के गले पर सोलह टाकें लगा तुरंत चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, पीड़ित के गले व आसपास के हिस्से में दो गंभीर घाव थे, जहां से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, इसी वजह से युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते उसे तुरंत चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

अचानक बहस के बाद दोस्त ने किया हमला
पड़ाव पुलिस प्रभारी भूषण दास के अनुसार, हमलावर और उसका दोस्त पराशर दोनों ऑटो रिक्शा के भीतर बैठे हुए थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और देखते ही देखते हमलावर दोस्त आक्रामक हो गया। जिसके बाद उसने ब्लेड निकाला और अपने दोस्त की गर्दन पर वार कर दिया। तभी पीड़ित आटो में ही गिर गया। उसके गले से लगातार ब्लीडिंग होती रही और वह बेसुध पड़ा रहा। प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी ने बताया कि अभी पीड़ित युवक होश में नहीं आया है। फिलहाल अभी उसके बयान लिए जाने बाकी है।
विज्ञापन

ठप कंप्यूटर बनी युवक की जान पर
इधर युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। अंबाला कैंट सिविल अस्पताल प्रशासन ने जरूरी मरहम पट्टी कर घायल पराशर को चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, लेकिन पीड़ित युवक के जरूरी दस्तावेज तैयार होने बाकी थी। इस बीच पीड़ित को तुरंत एंबुलेंस में डाल दिया गया था। इस बीच उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। इधर, डाक्टर ने तुरंत कंप्यूटर के जरिए घायक युवक की एमएलआर रिपोर्ट बनानी शुरू की, लेकिन बार-बार कंप्यूटर में तकनीकी दिक्कत पेश आ रही थी, लेकिन इस बीच मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए बाद में डाक्टर ने हाथ से ही एमएलआर रिपोर्ट बनाकर तुरंत घायल को चंडीगढ़ रेफर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed