{"_id":"57e6ccf74f1c1b3276a8362e","slug":"fourhad-in-chot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने सिर फोड़ा, बलदेव नगर में गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने सिर फोड़ा, बलदेव नगर में गुंडागर्दी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। देर रात बलदेव नगर इलाके में पशु तस्करों ने जमकर गुुंडागर्दी दिखाई और एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। उसके बाद वे युवक के घर के बाहर पहुंचे और उसके दरवाजा को भी क्षतिग्रस्त किया और जमकर वबाल काटा। इलाके पूर्व पार्षद एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हरीश सासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति संजय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि इलाका पुलिस को इस घटना की शिकायत भी कर दी गई है। पूर्व चेयरमैन हरीश सासन ने बताया विगत रात्रि करीबन साढ़े बारह बजे कुछ लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया बाहर आकर देखा तो एक गाड़ी में आए करीबन सात से आठ पशु तस्कर खूब शोरगुल कर गुंडागर्दी कर रहे थे और दरवाजे पर पत्थर और डंडे बरसा रहे थे। जबकि अन्य लोग दहशत में थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर देखते ही देखते खौफजदा लोगों ने पुलिस के आने का शोर मचाना शुरू कर दिया। इस शोर को सुनकर पशु तस्कर अपनी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए।
उसके बाद लोगों ने जब संबंधित दरवाजे को खुलवाया तो उसमें रहने वाला संजय लहुलूहान पड़ा था। संजय ने बताया कि आरोपी पशु तस्कर उसके घर के सामने एक बैल को जबरन अपनी ओपन बुलैरो गाड़ी में चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ तस्करों ने बैले की टांगे पीछे से पकड़ी हुई थी और कुछ आगे से बैल को जबरन गाड़ी के ऊपर खींच रहे थे। उसने बैल की आवाज सुनी और उसने अपना दरवाजा खोलकर तस्करों को देखना चाहा।
जब तक वह कुछ कह पाता, तस्करों ने बैल को छोड़ उसे ही पकड़ लिया और जमीन पर लिटाकर उसे खूब लातों, घूसों व डंडों से पीटा। डंडा उसके सिर पर लगा, वे जैसे-तैसे भागकर अपने घर में घुसा और दरवाजा बंद किया, लेकिन उन्होंने गुंडागर्दी दिखाते हुए दरवाजे पर ही पत्थर व डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान अन्य पड़ोसी भी उनकी गुंडागर्दी देखकर खौफजदा रहे। बाद में वे फरार हो गए। मौके पर पहुंचे गो वेलफेयर सोसायटी के प्रधान पंकज शर्मा ने बताया कि वे पुलिस के साथ तस्करों को ढूंढ रहे है, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा है। बलदेव नगर में ऐसा चौथा मामला है, ये तस्कर रात के अंधेरे में इसी तरह सड़क पर घूमने वाले जानवरों को गाड़ी में लादकर ले जाते हैं और गोकशी के लिए उन्हें बेच देते हैं।