{"_id":"57fb3e0c530dd6c2efecff9119345088","slug":"fiance-raped-a-girl-before-mairrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले मंगेतर ने किया युवती से रेप! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पहले मंगेतर ने किया युवती से रेप!
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने शादी से पहले ही अपनी मंगेतर से रेप कर दिया। इतना ही नहीं शादी तोड़ने की धमकी देकर फिर से होटल में बुलाना चाहा, लेकिन मना करने पर लड़का पक्ष ने शादी ही तोड़ दी, जबकि शादी के कार्ड छप चुके थे और शादी के लिए एक पैलेस भी बुक कर लिया गया था। बताया जाता है कि पिछले साल दिसंबर में ही शगुन की रस्म भी अदा की जा चुकी थी। अब पीड़ित युवती ने जहां राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजी है, वहीं सीएम विंडो व पुलिस को भी शिकायत दी है।
यह है मामला
पुलिस को शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसके परिजनों द्वारा उसकी शादी एक युवक से तय की गई थी। इसके बाद दिसंबर में शगुन की रस्म भी अदा की गई। रिश्ता होने के बाद लड़का उस पर दबाव डालकर एक होटल में आने को कहने लगा। न आने पर शादी तोड़ने की भी धमकी दी। इसी कारण से वह अपने मंगेतर के बुलाने पर होटल पहुंची, जहां पर दो अलग-अलग दिनों की एंट्री भी है। यहां पर उसके मंगेतर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद बार-बार उसे बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी कारण से लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।
------
महिला आयोग सहित पुलिस को शिकायत
इस प्रकरण के बाद युवती व उसके परिजनों ने राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली, राज्य महिला आयोग हरियाणा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, राज्य मानवाधिकार चंडीगढ़ आयोग, डीजीपी हरियाणा, मुख्यमंत्री हरियाणा मार्फत सीएम विंडो, डीसीपी ग्रामीण अंबाला, प्रभारी महिला थाना अंबाला, एसीपी नारायणगढ़ तथा थाना प्रभारी नारायणगढ़ को भेजी। पत्र में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
----
सोसायटी उतरी युवती के पक्ष में
इसी मामले को लेकर सामाजिक संस्था स्वाभिमान सोशल सोसायटी भी युवती के पक्ष में उतर आई है। सोसायटी की प्रधान रुचि वालिया ने कहा कि यदि इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो उनकी संस्था पीड़िता के पक्ष में धरना-प्रदर्शन करने पर विवश होगी।
----
युवती की ओर से इस मामले में शिकायत दी गई है। इस शिकायत में युवती द्वारा अपने मंगेतर पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। यह शिकायत महिला थाने में भेजी जाएगी और वहीं आगामी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
- सुरेशपाल, एसएचओ नारायणगढ़ थाना