फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drunkured man climb on street light pole in ambala

नशेड़ी ने खंभे पर चढ़कर किया दो घंटे हंगामा, यातायात प्रभावित

Sun, 29 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 29 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
drunkured man climb on street light pole in ambala

शनिवार सुबह जगाधरी रोड स्थित गीता गोपाल चौक पर नशे में धुत व्यक्ति ने स्ट्रीट लाइट के खंभे पर चढ़कर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। व्यक्ति राहगीरों से गाली गलौच करता रहा। ऐसे में जगाधरी हाइवे पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया और हाइवे का यातायात प्रभावित हो गया। उधर, राहगीरों से मामले की सूचना पाकर इलाका पुलिस ने मौके का मुआयना किया और स्ट्रीट लाइट के खंभे पर चढ़े व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यक्ति नहीं माना और जमकर हंगामा करता रहा। ऐसे में मौके पर मौजूदा राहगीरों ने भी पैसे व खाने के सामान का लालच देकर व्यक्ति को उतारने के लिए जीतोड़ प्रयास किया। परंतु व्यक्ति ने किसी की कोई बात नहीं मानी और राहगीरों से गाली गलौच करता रहा।

दूसरी ओर, पुलिस ने दमकल विभाग के कर्मचारियों को मामले की सूचना दी और दमकल कर्मचारियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल कर व्यक्ति को करीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा और इलाका पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद पुलिस की टीम ने यातायात को सूचारू करवाया और नशेड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह को ही नशेड़ी चौक पर बने खंभे पर चढ़ गया था और हंगामा करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed