{"_id":"5820cf9a4f1c1bf77eb38596","slug":"dro-in-brhtchar-in-arop","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआर पर आरोप, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे क्लर्क को डीआर ने किया था बहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआर पर आरोप, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे क्लर्क को डीआर ने किया था बहाल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। राज्य मंत्री नायब सैनी डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (डीआर) को सस्पेंड करने की सिफारिश डीसी अंबाला व रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हरियाणा को की है। आरोप है कि डीआर ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे क्लर्क को बहाल किया है। खुड्डा कलां पैक्स से जुड़े किसानों व अन्य लोगों ने एक शिकायत दी थी कि पैक्स में क्लर्क ने लाखों रुपये का गबन किया है, जिसमें खाद व दवाइयां आदि शामिल हैं। खुड्डा कलां के सरपंच ब्रजपाल राणा, मंगलई, खुड्डी, सपेड़ा, रतनेहड़ी आदि के ग्रामीणों का आरोप है कि निगरानी समिति द्वारा किये गये निरीक्षण में इस पैक्स में लाखों की गड़बड़ी पाई गई थी और डीआर ने कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया था, सस्पेंड होने के बाद आरोपी क्लर्क ने कथित गबन की कुछ राशि जमा करवाई। उसके बावजूद भी इंस्पेक्टर द्वारा जांच करवा कर डीआर द्वारा उसे बहाल कर दिया गया, जबकि अब तक यह भी सामने नहीं आ पाया है कि इस पैक्स में कितनी राशि व खाद एवं दवाई आदि का कितना घपला हुआ है। ऐसे में डीआर द्वारा उक्त क्लर्क को बहाल किया जाना संदेहास्पद है। इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य मंत्री ने डीआर को सस्पेंड करने व निष्पक्ष जांच करने की सिफारिश कर भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इस बारे में राज्य मंत्री का कहना है कि शिकायत के आधार पर सस्पेंड करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन