फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Design of Kalka-Shimla trains will on lines of Vande Bharat Express

Ambala: वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होगा कालका-शिमला ट्रेनों का स्वरूप, 30 पैनोरमिक कोच तैयार किए जा रहे

Wed, 10 May 2023 09:00 AM IST
नवीन दलाल हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 May 2023 09:00 AM IST
सार

कालका-विश्व धरोहर सेक्शन के लिए 30 पैनोरमिक कोच तैयार किए जा रहे हैं। चार कोच तैयार हो गए हैं। जल्द ही इनका ट्रायल होगा। वहीं कोच के साथ ऐसा इंजन लगाने पर विचार हो रहा है जिसकी लुक वंदे भारत जैसी हो ताकि पूरी ट्रेन एक जैसी नजर आए।।

विज्ञापन
Design of Kalka-Shimla trains will on lines of Vande Bharat Express
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनेस्को के विश्व धरोहर सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों का स्वरूप वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होगा। रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला में आकर्षक व सुविधाओं से सुसज्जित पैनोरमिक कोच तैयार किए जा रहे हैं जोकि उक्त सेक्शन की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं इन कोच को लेकर चलने वाले इंजन भी नए और आधुनिक रंग में नजर आएगा।

विज्ञापन


रेलवे कोच फैक्ट्री में मंथन चल रहा
इसके लेकर रेलवे कोच फैक्ट्री में मंथन चल रहा है ताकि उक्त सेक्शन पर चलने वाली वीआईपी ट्रेन भी देश में चलने वाली अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह नजर आए। यह कार्यवाही यात्रियों से प्राप्त सुझाव पर हो रही है। यात्रियों का कहना है कि जब वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करते हैं तो इससे एक प्रकार की अलग ही अनुभव होता है। उनका कहना है कि ट्रैक पर दौड़ते हुए इसे देखने का नजारा ही अलग होता है।
विज्ञापन


30 कोच हो रहे तैयार
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला सेक्शन पर पैनोरमिक कोच वाली अधिकांश ट्रेनें दौड़े ताकि यात्री पर्यावरण संरक्षित मार्ग का लुत्फ उठा सकें। पहले जहां चार कोच का प्रस्ताव तैयार कर रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला भेजा गया था। वहीं उक्त सेक्शन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए कोच की संख्या 30 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस श्रेणी के लोगों को फायदा
रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में नए पैनोरमिक कोच तैयार किए जा रहे हैं। इसमें सभी श्रेणी में अलग-अलग कोच तैयार किए जा रहे हैं। इस संबंध में सीएंडडब्ल्यू विभाग की तरफ से लिखित में जानकारी वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक को दी गई है। इसमें 12 सीटों वाला एसी एग्जिक्यूटिव चेयर कार कोच, 24 सीटों वाला एसी चेयरकार कोच और 30 सीटों वाला नॉन एसी चेयरकार कोच शामिल होगा जो बड़े कांच वाली खिड़कियों से लैस होगा। इससे सैलानी बिना किसी परेशानी के पहाड़ों की खूबसूरती और सुंदरता को निहार सकें।


अधिकारी के अनुसार
कालका-विश्व धरोहर सेक्शन के लिए 30 पैनोरमिक कोच तैयार किए जा रहे हैं। चार कोच तैयार हो गए हैं। जल्द ही इनका ट्रायल होगा। वहीं कोच के साथ ऐसा इंजन लगाने पर विचार हो रहा है जिसकी लुक वंदे भारत जैसी हो ताकि पूरी ट्रेन एक जैसी नजर आए और यात्री हरे-भरे सेक्शन पर रोमांचित सफर का आनंद ले सकें। -नीतेश पटेल, प्रवक्ता आरसीएफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed