{"_id":"585981204f1c1b774fe3a30d","slug":"chiting-is-56-lakh-lut","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर वकील समेत लोगों से ऐंठे 56 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर वकील समेत लोगों से ऐंठे 56 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी/मुलाना। सिटी, मुलाना व कैंट इलाकों में धोखाधड़ी की चार अलग-अलग घटनाओं में आरोपियों ने लोगों से करीबन 56 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने जब अपनी रकम वापसी की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस बाबत सभी पीड़ितों ने सिटी के बलदेव नगर, कोतवाली, कैंट के पड़ाव और मुलाना थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में मुलाना थाने में गुडग़ांव निवासी एडवोकेट संजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव खेड़ा निवासी एक आरोपी ने एक जमीन को बेचने का सौदा उसके साथ किया। जमीन का सौदा 49 लाख रुपये मेें हुआ। इसी एवज में उसने आरोपी को 20 रुपये बतौर बयाने के दिए। उसके बाद एडवोकेट ने जब उसे जमीन की रजिस्ट्री करवाने को कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने जब आरोपी से रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से भी मना कर दिया। जांच अफसर एएसआई राजपाल के अनुसार इस मामले में जांच की जा रही है।
दूसरे मामले में रेलवे रोड अंबाला सिटी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बराड़ा में शराब के ठेके लिए थे। ये ठेका करीबन 1.35 करोड़ में हुआ था। लेकिन उसका कहना है कि उसे अपने हिस्से का जो रुपया मिलना चाहिए था, उसमें उसके अन्य साथियों ने 26 लाख रुपये कम दिए हैं। अब जब वे उनसे रुपयों की मांग करता है, तो वे उसे रुपये देने से साफ इंकार करते हैं। उसने बलदेव नगर पुलिस को अपने चार अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है। एसएचओ बलदेव नगर थाना विजय के अनुसार इस मामले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में सिटी के कोतवाली थाने में अमरजीत राय निवासी मिलाप ने शिकायत दी है कि आरोपी महिला ने अपने दो बेटों व अन्य के साथ मिलकर एक जमीन के जाली दस्तावेज तैयार किए और पीड़ित को लाखों की जमीन बेच दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गन्नौर इलाके में 4 एकड़ जमीन का सौदा 60 लाख रुपये में उससे किया था। इसी एवज में उसने 10 लाख 18 हजार रुपये आरोपियों को बतौर बयाने के दे दिए थे। लेकिन बाद में गन्नौर तहसील में इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ कि आरोपी महिला न केवल इस जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए, बल्कि अपने पति के स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति को तहसील में खड़ा कर दिया। लेकिन जब तहसीलदार ने सभी पक्षों के पहचान पत्र मांगे तो महिला द्वारा पति के स्थान पर खड़ा किया गया अन्य व्यक्ति फरार हो गया। कोतवाली थाने का जांच अफसर रमेश कुमार के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चौथे मामले में कैंट के थाना पड़ाव में बारह क्रास रोड मोची मंडी निवासी महिला तारा रानी ने शिकायत दी है कि उसने कई पर विज्ञापन पड़ा था कि कोई व्यक्ति बैंक से लोन दिलवाता है। इस पर उसने व्यक्ति से संपर्क किया और व्यक्ति ने लोन दिलवाने के नाम पर महिला से 54 हजार 700 रुपये ऐंठ लिए। महिला के अनुसार आरोपी खुद को जयपुर का रहने वाला विकास बताता था और अपने बैंक अकाउंट में रुपये डलवाता रहता था। लेकिन बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अफसर एएसआई कृष्ण पाल के अनुसार इस मामले में आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।