फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chargesheet against Deputy Director, principal and lecturer

डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल और लेक्चरर चार्जशीट

Thu, 03 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 03 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सरकार के कार्यकाल में नियमों को ताक पर रखकर की गई गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करने वालों पर हरियाणा शिक्षा विभाग की गाज गिर गई है। इस मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जिन्होंने पूर्व सरकार के कार्यकाल में अपने-अपने स्कूलों में गेस्ट टीचरों की नियुक्तियां की थी।
विज्ञापन

अभी तक हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 63 शिक्षा विभाग में कार्यरत एवं रिटायर्ड अफसरों, प्राचार्य, खंड शिक्षा अफसरों, जिला शिक्षा अफसरों, लेक्चररों व हेड मास्टरों को चार्जशीट कर दिया है। जबकि ये कार्रवाई अभी जारी रहेगी। इन सभी को चार्जशीट थमा दी गई है और चार्जशीट ऑर्डर में ही उन्हें सजा भी सुना दी गई है।
विज्ञापन

अंबाला में भी इसी मामले में चार्जशीट किए जाने वालों में अंबाला की जिला शिक्षा अधिकारी रह चुकी वंदना गुप्ता (अब डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन हेडक्वार्टर) समेत रिटायर्ड बीईओ, लेक्चरर समेत सेवारत प्राचार्य भी शामिल है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जशीट में ये दी गई है सजा
नियमों को ताक पर रखकर की गई गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में हरियाणा शिक्षा विभाग काफी समय से जांच कर रहा था। नियुक्तियां करने में जो-जो अफसर व शिक्षक इसमें शामिल थे, सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जबकि व्यक्तिगत तौर पर भी पेश होकर जवाब देने को भी कहा गया था, लेकिन अक्तूबर 2015 तक ये अफसर व शिक्षक अपना संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद हरियाणा शिक्षा विभाग ने उन्हें चार्जशीट कर दिया गया है। चार्जशीट किए सेवारत अफसरों, शिक्षकों की दो साल की सलाना इंक्रीमेंट रोकने व रिटायर्ड हो चुके शिक्षकों व अफसरों की पेंशन में से दस हजार रुपये काटे जाने का आदेश दिए गए हैं।
गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में बरती गई थी अनियमितताएं
पूर्व सरकार के कार्यकाल में इन गेस्ट टीचरों को रखा गया था। पूर्व शिक्षा मंत्री फूलचंद मुलाना ने गेस्ट टीचर रखने की योजना शुरू की गई थी। इस दौरान सरकार ने आदेश दिए थे कि जिला शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत स्कूलों के मुखिया नियमानुसार अपने-अपने स्कूलों के रिक्तपदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति कर लें, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, लेकिन जब इनकी नियुक्ति की गई तो अंबाला समेत पूरे प्रदेश में इनकी नियुक्तियों में भारी अनियमितताएं बरती गई। जिसके बाद शिकायतों का दौर चला और उन शिकायतों पर लंबी जांच भी चली। शिकायतों पर जांच चलती रही, लेकिन सरकार बदल गई। अब मौजूदा सरकार के भी एक साल के कार्यकाल के बाद अब इस जांच को पूरा कर लिया गया है। नतीजतन जिन शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने गेस्ट टीचरों को रखने में अनियमितताएं बरतते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाई थी उन्हें विभाग चार्जशीट कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
इन्हें थमाई गई चार्जशीट-
 -अंबाला की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं मौजूदा डिप्टी डायरेक्ट हेडक्वार्टर वंदना गुप्ता को चार्जशीट किया गया। आरोप है कि उन्होंने 22.12.2005 को किरण सिंह को मिडिल स्कूल खेड़ी बुलां में साइंस विषय का गेस्ट टीचर नियुक्त किया था। उनका सब्जेक्ट कंबीनेशन क्लीयर नहीं था और ये नियुक्ति नियमों के विरूद्ध थी। पेनेल्टी के तौर पर उन्हें दो सलाना इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है।
---
-अंबाला सिटी की पुलिस लाइन स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कैमिस्ट्री लेक्चरर उर्मिल शर्मा (अब रिटायर्ड) को चार्जशीट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखते हुए संस्कृत की अतिथि अध्यापक नेहा शर्मा को 17.11.2007 के बाद नियुक्त किया, जबकि तब तक नियुक्ति प्रतिबंधित की जा चुकी थी। पेनेल्टी के तौर पर उनकी पेंशन से दस हजार रुपये काटे जाएंगे।
---
-बराड़ा में राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजबीर सिंह को भी चार्जशीट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नरेश कुमार को हिंदी का गेस्ट टीचर नियुक्त कर लिया था, जबकि नरेश कुमार के पास बीए में हिंदी का विषय बतौर इलेक्टिव सब्जेक्ट  था ही नहीं। पेनेल्टी के तौर पर उनकी भी दो सालाना इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है।
---
 -शहजादपुर के रिटायर्ड हो चुके ब्लाक एजुकेशन अफसर जसबीर सिंह को चार्जशीट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने मवीता को बीएड में संस्कृत विषय का कंबीनेशन न होते हुए भी 14.11.2007 को राजकीय स्कूल भेरों में तैनात किया था। अब पेनेल्टी के तौर पर उनकी पेंशन से दस हजार रुपये काटे जाएंगें।
---
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार कौशल को चार्जशीट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सुदेश रानी को बीए में हिंदी इलेक्टिव विषय न होते हुए भी 12.4.2006 को राजकीय उच्च स्कूल गुंगा में गेस्ट टीचर नियुक्त किया था। पेनेल्टी के तौर पर उनकी भी दो सालाना इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है।

---
 -राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ के अवनीत कुमार को चार्जशीट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कुलदीप चौहान को बीए में हिंदी इलेक्टिव विषय न होते हुए भी राजकीय स्कूल बधौली में बतौर हिंदी गेस्ट टीचर नियुक्त किया था। पेनेल्टी के तौर पर उनकी भी दो सालाना इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed