फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car and bike collision killed woman, Ambala Cantt

कार व बाइक में टक्कर, महिला की मौत

Mon, 14 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 14 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
दोसड़का सढौरा मार्ग पर स्थित धनौरी गांव के पास कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ हैं। घायल को राहगीरों ने एमएम मुलाना अस्पताल में दाखिल कराया। उधर हादसे को अंजाम देकर कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी अनुसार देवी दयाल वासी कुरुक्षेत्र अपनी भाभी कलावती के साथ बाइक पर सवार एक शोक सभा में शामिल होने सढौरा के पास गांव में जा रहे थे। जैसे ही वो गांव धनौरी के पास पहुंचे तो सढौरा साइड से आ रही एक तीव्र गति के कार ने उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही पीछे बैठी कलावती कार के शीशे से जा टकराई और सड़क पर गिर गई। हादसे में कलावती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवी दयाल को चोटें लगी, जिन्हे एमएम मुलाना अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed