फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   breakup the team of gender test

भ्रूण लिंग जांच के रैकेट का भंडाफोड़

Mon, 24 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Mon, 24 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

दो जिलों के स्वास्थ्य विभाग के तालमेल की मदद से अंबाला कैंट में भ्रूण लिंग जांच के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नरवाना से महिला गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच के लिए अंबाला कैंट के खाना ढाबा के पास निजी अस्पताल पहुंची थी। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व इलाका पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने महिला सहित दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डॉक्टर और उसकी बहन फरार है। पुलिस ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन



नरवाना की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी और वह जींद की रहने वाली एक महिला के संपर्क में आई। इस महिला ने कहा कि वह उसका अल्ट्रासाउंड करवाकर पता लगवा देगी कि गर्भ में लड़का है या लड़की। इसी की एवज में उसने गर्भवती महिला से दस हजार रुपये भी ले लिए। इसकी सूचना के स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को लग गई, जिसने उस महिला व गर्भवती का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन



जैसे ही महिला एजेंटों के साथ अंबाला कैंट के लिए निकली, तो अंबाला के स्वास्थ्य विभाग को यह सूचना दे दी गई। अंबाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी तैयारियां कर ली और इस गर्भवती महिला व एजेंट का इंतजार करने लगी। इसी दौरान शनिवार देर रात जब महिला इन एजेंटों के साथ बताए गए निजी अस्पताल पर पहुंची, तो विभाग की टीम सतर्क हो गई। कुछ देर के बाद यह टीम अस्पताल के भीतर गई और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस दौरान तक महिला अल्ट्रासाउंड हो चुका था और उसे बता दिया गया था कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की। इसके बाद विभाग की टीम ने यहां पर अल्ट्रासाउंड की मशीन को सील कर दिया। पुलिस ने एजेंट जोगिंदर सिंह निवासी बरवाला व सुनीता निवासी जींद को काबू कर लिया है, वहीं डॉक्टर नितिन कौशिक और उसकी बहन रानी फरार है। बताया जाता है कि चिकित्सक किसी राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed