{"_id":"db57fd7b09d042e75bcc666066fd5080","slug":"beaten-the-thief-of-buffalo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की भैंस चुराने वालों की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने की भैंस चुराने वालों की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में लगातार बढ़ रही भैंस चोरी की घटनाओं से आहत गांव मरदों साहिब के ग्रामीण विगत आधी रात अपने गांव में ठीकरी पहरा दे रहे थे। तभी हथियारों से लैस छह पशु चोरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मगर ग्रामीणों ने इसकी परवाह नहीं की और जमकर हमलावरों का मुकाबला किया। इस भिड़ंत में ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पीटकर घायल कर दिया, जबकि चार फरार हो गए। दोनों घायलों को सिटी अस्पताल दाखिल करवाया गया, जबकि दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह है मामला
पुलिस शिकायत में लाभ सिंह निवासी गांव मरदों साहिब ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने घर के बाहर सोया हुआ था। घर से बाहर ही गेट के अंदर उनकी भैंस बंधी हुई थी, लेकिन रविवार तड़के उसने दो व्यक्ति के गेट के अंदर घुसने की आवाज सुनी और तभी उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि उसकी भैंसें खुली हुई थी। तभी उसने शोर मचाकर इस वारदात के बारे में ठिकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों को सूचित किया। इस दौरान हथियारों से लैस छह पशु चोरों ने ग्रामीणों घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। जिसमें किरपाल सिंह की लाठी के तेजधार हथियार लगने से दो टुकड़े हो गए। तभी इस वारदात की सूचना मिलते ही गांव के अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए, लेकिन मौके का फायदा उठाकर छह व्यक्तियों में से चार भाग निकले, मगर दो व्यक्तियों को लोगों ने पकड़ लिया। इन दोनों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। दोनों से ग्रामीणों को तेजधार हथियार बरामद हुए है।
विज्ञापन