{"_id":"56f835704f1c1b0933f1564e","slug":"beaten-police-went-warant","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंट देने गए पुलिस कर्मी को पीटा, बंधक बनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंट देने गए पुलिस कर्मी को पीटा, बंधक बनाया
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानती वारंट देने गए पुलिस कर्मचारी से कस्बा मुलाना के एक परिवार ने जहां मारपीट की वहीं उसे बंधक भी बना लिया। करीब आधे घंटे तक बंधक बना रहा, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला को काबू किया है, जबकि अन्य फरार है
मुलाना थाना में कार्यरत नरेश कुमार एक व्यक्ति के घर जमानती वारंट देने के लिए पहुंचा। यहां पर वह उस व्यक्ति का इंतजार कर रहा था, जिसके नाम वारंट था। इसी दौरान एक महिला मौके पर आई और पुलिस कर्मी को देखते ही अभद्र व्यवहार करने लगी। इसी को लेकर मामला बिगड़ गया और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कर्मी और अन्य के बीच जमकर बहसबाजी हो गई, जो कथित रूप से मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि इस दौरान वारंट लेकर भी फाड़ दिया, जबकि पुलिस कर्मी से मारपीट हुई, जबकि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इतना ही नहीं इन लोगों ने इस पुलिस कर्मी को काबू कर घर के भीतर बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगाकर उसे बंधक बना लिया। हंगामा होता देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने लोगों को समझाया और पुलिस कर्मचारी को मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने व कपड़े फाडने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इस आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।