फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   beat police constable in ambala, constable beat in ambala

समन तामील करवाने आए मुख्य सिपाही से की मारपीट 

Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
beat police constable in ambala,  constable beat in ambala
मार पिटाई
समन तामील करवाने आए पंजाब पुलिस के एक मुख्य सिपाही ने अंबाला शहर सदर थाना में शिकायत दे परिवादी द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही साथ उसने इसकी सूचना अपने राजपुरा पुलिस थाने में भी दे दी है। जानकारी के अनुसार राजपुरा थाना जिला पटियाला पंजाब से मुख्य सिपाही अमरजीत सिंह ने बुधवार को सिटी के गांव बलाना निवासी भूपेंद्र सिंह के नाम अदालत से जारी वारंट की तामील करवानी थी।
विज्ञापन


इसके लिए वह गांव बलाना में भूपेंद्र सिंह के घर पहुंचा तो परिवादी ने उसके साथ बहस शुरू कर दी और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। पंजाब पुलिस के मुख्य सिपाही ने इस झगड़े की सूचना फोन पर थाना सदर अंबाला शहर में दी और साथ ही अपने राजपुरा थाने में भी इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर सदर थाना के पुलिस कर्मचारियों ने गांव बलाना पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करवाया और पंजाब पुलिस के कर्मचारी व आरोपी भूपेंद्र सिंह को अपने साथ थाना सदर ले आए। इसी बीच थाना राजपुरा से पंजाब पुलिस के कर्मचारी भी थाना सदर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोपी भूपेंद्र ने थाना सदर प्रभारी के सामने पंजाब पुलिस के मुख्य सिपाही से माफी मांगी और कहा कि सिविल कपड़ों में होने के कारण उसे पहचान नहीं सका था। माफी मांगने के बाद एसएचओ थाना ने दोनों का आपस में समझौता करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed