फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amritpal supporters call for gathering video viral on social media stir on Shambhu toll

अमृतपाल के समर्थकों के जमा होने की कॉल: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, शंभू टोल पर मचा हड़कंप

Sun, 19 Mar 2023 08:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में भी पुलिस अलर्ट पर है। अंबाला की पंजाब के लगती सभी सीमाओं जैसे सद्दोपुर पर भी हरियाणा में आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध दिखाई देने पर पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन
Amritpal supporters call for gathering video viral on social media stir on Shambhu toll
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल के समर्थन में रविवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में दोपहर 4 बजे शंभू टोल पर अमृतपाल के समर्थकों को जमा करने की कॉल थी। आनन-फानन में भारी पुलिस बल शंभू पर पहुंचा और टोल पर कड़ा पहरा लगाकर आने-जाने वाले लोगों को नजर रखनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


8 संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ 
यह वीडियो किसान आंदोलन के दौरान वॉटर कैनन का मुंह मोड़ने के बाद चर्चा में आए जलबेड़ा निवासी नवदीप ने जारी की थी। पुलिस ने नवदीप को काबू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साथ ही भड़काऊ वीडियो वायरल करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई लगभग तय है। शंभू टोल पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अंबाला शहर के दो डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश व जोगिंद्र शर्मा को तैनात कर दिया गया है। टोल से भी कोई भी गुजर रहा है तो उस पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर शंभू के हालात दिखाने वाले सहित 8 संदिग्ध काबू 
शंभू टोल पर पुलिस ने 8 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन संदिग्ध में एक युवक टोल पर खड़ा होकर व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल के जरिए किसी को हालात दिखा रहा था। इसके अलावा एक बाइक पर सवार तीन युवकों सहित 8 को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही टोल पर पुलिस के अस्थाई कैंप भी लगा दिया गया है। हालात सामान्य होने तक अस्थाई कैंप में पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला की पंजाब से जुड़ी सीमाओं पर कड़ा पहरा 
पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में भी पुलिस अलर्ट पर है। अंबाला की पंजाब के लगती सभी सीमाओं जैसे सद्दोपुर पर भी हरियाणा में आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध दिखाई देने पर पूछताछ भी कर रही है। पंजाब में खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल से जुड़े 78 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके कब्जे से 8 राइफलें और रिवॉल्वर भी बरामद की गई हैं। उधर, फरार चल रहे अमृतपाल की तलाश के लिए पंजाब पुलिस दूसरे दिन भी दबिश दे रही है।


डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश व जोगिंद्र शर्मा की निगरानी में शंभू पर लगा पहरा 
दो दिन से शंभू पर चेकिंग चल रही थी। रविवार को नवदीप सिंह की वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा बंदोबस्त ओर पुख्ता किए गए है। टोल से कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो फैलाने वाले नवदीप पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अंबाला शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed