फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Video of manager manhandling woman ASI in marriage palace goes viral

Ambala: मैरिज पैलेस में मैनेजर द्वारा महिला ASI से हाथापाई करने का वीडियो वायरल, SP ने लिया संज्ञान

Mon, 29 May 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 10:50 PM IST
सार

मैरिज पैलेस में मैनेजर की ओर से अभद्रता के दौरान साथी पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप न करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस धरे गए युवक-युवती मामले में 26 मई को निशानदेही के लिए गई थी।

विज्ञापन
Ambala: Video of manager manhandling woman ASI in marriage palace goes viral
पैलेस में महिला एएसआई से हाथापाई करता मैनेजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में नारायणगढ़ स्थित विराट मैरिज पैलेस में 26 मई को पॉक्सो एक्ट मामले में कार्रवाई करने गई महिला एएसआई से मैनेजर द्वारा हाथापाई करने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप रंधावा ने उस समय महिला मुलाजिम के साथ तैनात गाड़ी चालक की भी संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


कारण कि वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मुलाजिम को बीचबचाव करना चाहिए, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहा था। बाद में आरोपी को पकड़कर भी गाड़ी में नहीं बैठा पा रहा था, इसलिए पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि 16 मई को विराट मैरिज पैलेस में पुलिस ने रेड कर 13 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद पैलेस के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में 26 मई को पुलिस नाबालिग लड़की को पैलेस में निशानदेही के लिए लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने महिला एएसआई के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब इसमें महिला एएसआई के साथ गए पुलिसकर्मी पर सवाल उठ रहे हैं।

कारण कि वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि संबंधित मामले में निशानदेही के लिए पुलिस पैलेस में गई थी। इस दौरान मैनेजर विकास की ओर से महिला एएसआई को धमकाया जाता है। साथ ही आरोपी सीढ़ियों पर ऊपर जाता है और फिर उन्हें बाजू से पकड़ नीचे खींचने की कोशिश करता है।


तभी एएसआई उसे एक थप्पड़ मारती है तो मैनेजर भी हाथ उठाता है। महिला एएसआई खुद ही मैनेजर को खींचकर गाड़ी में बैठने के लिए जोर लगाती है, लेकिन साथी पुलिसकर्मी मदद नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed