{"_id":"64e37e22324f8aebb0075fa5","slug":"ambala-truck-collided-with-a-parked-car-father-and-son-died-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: ट्रक ने खड़ी खराब कार में मारी टक्कर, यूपी से कार सेवा कर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: ट्रक ने खड़ी खराब कार में मारी टक्कर, यूपी से कार सेवा कर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत
Mon, 21 Aug 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:39 PM IST
सार
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित साहा के पास सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी खराब कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित साहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी खराब कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश से कार सेवा कर लौट रहे कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर खदानों में पलट गया। मृतक की शिनाख्त पटियाला निवासी नाना जंग सिहं व स्वरूप सिंह के रूप में हुई है और घायल गुरप्रीत सिंह है।
विज्ञापन
घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतकों के शव को शव गृह में रखवाने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को वह अपने नाना जंग सिंह व मामा स्वरूप सिंह के साथ पटियाला आश्रम की गाड़ी में सवार होकर कार सेवा के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। 20 अगस्त को कार सेवा कर घर लौट रहे थे। पंचकूला हाईवे पर पहुंचते ही साहा के पास अचानक कार में खराबी आ गई।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद न चलने पर वह कार साइड में ही खड़ी कर बैठ गए। रविवार देर रात करीब एक बजे यमुनानगर की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। हादसे के बाद से ही आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है।