Ambala: किशोर ने तेज रफ्तार कार से कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल, रोका तो साथियों को बुलाकर की मारपीट
लोगों ने किशोर को रोका तो उसने अपने साथियों को बुलाकर जमकर मारपीट की। मारपीट में दो लोग चोटिल भी हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में अंबाला में छावनी के दत्ता अस्पताल के पास सोमवार रात के समय तेज रफ्तार में होंडा सिटी कार भगा रहे किशोर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस कार की चपेट में एक एक्टिवा, बाइक, साइकिल व बलेनो कार आ गई। इस बीच एक साइकिल सवार गोबिंद नगर निवासी 28 वर्षीय मनोज भी कार के नीचे फंस गया।
देखते ही देखते स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जब चालक किशोर को बाहर निकालकर नुकसान दिखा रहे थे कि इतने में किशोर के साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त बोलेनो कार चालक जसबीर व राजेश पर हमला कर दिया।
इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी किशोर को लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। साइकिल सवार घायल मनोज ने बताया कि वह साइकिल पर अपने घर जा रहा था कि अचानक पीछे से होंडा सिटी कार तेज रफ्तार में आई। इतने में वह संभल पाता कि दूसरे वाहनों के साथ-साथ उसे भी टक्कर मार दी।