फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala STF arrests most wanted in case of killing of 45 cows in Gaushala of Karnal

Haryana: करनाल की गोशाला में 45 गायों की हत्या मामले में मोस्ट वांटेड चढ़ा अंबाला STF के हत्थे

Fri, 28 Apr 2023 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

इंस्पेक्टर दीपेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी विजय कुमार को पंजाब के पटियाला से काबू किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। एसटीएफ टीम ने पकड़कर आरोपी को करनाल पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Ambala STF arrests most wanted in case of killing of 45 cows in Gaushala of Karnal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल की नंदीग्राम फूसगढ़ गोशाला में 45 गायों की हत्या मामले में मोस्ट वांटेड विजय को अंबाला की एसटीएफ ने दबोच लिया है। आरोप लगने के बाद से विजय फरार चल रहा था और पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। उधर, गौशाला में हरा चारा खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में गौ भक्तों में भी रोष है और पुलिस लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।

विज्ञापन


अंबाला एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार के दिशा-निर्देशानुसार इंस्पेक्टर दीपेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी विजय कुमार को पंजाब के पटियाला से काबू किया। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम गठित की गई। इसमें पीएसआई रवि कुमार, हेड कांस्टेबल जगमोहन, ईएचसी संजीव कुमार, ईएसआई पुरुषोत्तम लाल, संदीप कुमार व राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के बाद एसटीएफ ने प्राथमिक जांच की और आरोपी को अब करनाल पुलिस को ही सौंप दिया है। ताकि पुलिस विजय से 45 गायों की हत्या मामले में पूछताछ कर राज उजागर कर सके। बता दें कि पंजाब के पटियाला स्थित गांव बरकतपुर निवासी विजय कुमार पिछले 3 माह से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ 27 जनवरी को करनाल के सेक्टर 32व 33 थाने में अपराधिक मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
दरअसल, 27 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में गोशाला के प्रधान राजेश बंसल ने बताया था कि फुसगढ़ गांव स्थित नगर निगम की गौशाला,नंदीग्राम में मौजूद गौवंश के लिए 26 जनवरी को करनाल घास मंडी से हरा चारा खरीदा गया था। जिसका वजन 82 क्विंटल 40 किलोग्राम था।


यह हरा चारा घास मंडी आढ़ती महिंद्र सिंह चौहान से खरीदा गया था। 27 जनवरी को सुबह गौशाला के कर्मचारियों ने शेडों में जाकर देखा तो 2 नंबर और 3 नंबर व 1 नंबर शैड में 45 गाय मृत अवस्था में पाई गई थी। गायों की मौत खरीदे गए हरे चारे से हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस जांच में विजय का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed