फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala STF arrested two operatives of Lawrence Bishnoi brother gang

Ambala STF: लोरेंस बिश्नोई के भाई के गैंग के दो गुर्गों को दबोचा, मक्खन सिंह लबाना के घर चलाई थी गोली

Tue, 09 May 2023 03:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 03:12 PM IST
सार

अंबाला शहर में आप नेता मक्खन सिंह लबाना के घर बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चला दी थी। जिस मामले में एसटीएफ अंबाला ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से टीम ने 2 पिस्टल व वारदात में शामिल बाइक भी बरामद की है। 

विज्ञापन
Ambala STF arrested two operatives of Lawrence Bishnoi brother gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में आम आदमी पार्टी नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर चलाई गोली मामले में एसटीएफ अंबाला ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। लोरेन्स बिश्नोई गैंग के शूटरों शाहाबाद निवासी साहिल खरौड उर्फ प्रजापति व कृष्ण कुमार उर्फ लवली राजपुत उर्फ लब्बु को शाहाबाद से काबू किया। लबाना से 50 लाख रुपये की फिरौती लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने मांगी थी। इस मामले में एसटीएफ डीआईजी सिमरदीप सिंह ने प्रेसवार्ता बुलाई। बतां दें कि 27 अप्रैल 2023 को मक्खन सिंहं लबाना के घर पर जान से मारने के लिये गोलियां चलाई। आरोपियों से टीम ने 2 पिस्टल व वारदात में शामिल बाइक भी बरामद की है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर चलाई थी गोली
अंबाला शहर में आप नेता मक्खन सिंह लबाना के घर बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चला दी थी। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा था कि बाइक सवार युवक सुबह घर पर दो गोलियां चलाकर फरार हो जाते है। गनीमत ये रही कि किसी को भी चोट नहीं आई थी। बीते रोज ही लबाना को बिश्नोई गैंग से अनमोल का कॉल आया था। लेकिन अगले ही दिन घर पर गोलियां चली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विदेशी नंबर की भी जांच कर रही है वहीं लबाना ने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed