{"_id":"645a15962cad9d69c90862b4","slug":"ambala-stf-arrested-two-operatives-of-lawrence-bishnoi-brother-gang-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala STF: लोरेंस बिश्नोई के भाई के गैंग के दो गुर्गों को दबोचा, मक्खन सिंह लबाना के घर चलाई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala STF: लोरेंस बिश्नोई के भाई के गैंग के दो गुर्गों को दबोचा, मक्खन सिंह लबाना के घर चलाई थी गोली
Tue, 09 May 2023 03:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 May 2023 03:12 PM IST
सार
अंबाला शहर में आप नेता मक्खन सिंह लबाना के घर बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चला दी थी। जिस मामले में एसटीएफ अंबाला ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से टीम ने 2 पिस्टल व वारदात में शामिल बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला में आम आदमी पार्टी नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर चलाई गोली मामले में एसटीएफ अंबाला ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। लोरेन्स बिश्नोई गैंग के शूटरों शाहाबाद निवासी साहिल खरौड उर्फ प्रजापति व कृष्ण कुमार उर्फ लवली राजपुत उर्फ लब्बु को शाहाबाद से काबू किया। लबाना से 50 लाख रुपये की फिरौती लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने मांगी थी। इस मामले में एसटीएफ डीआईजी सिमरदीप सिंह ने प्रेसवार्ता बुलाई। बतां दें कि 27 अप्रैल 2023 को मक्खन सिंहं लबाना के घर पर जान से मारने के लिये गोलियां चलाई। आरोपियों से टीम ने 2 पिस्टल व वारदात में शामिल बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर चलाई थी गोली
अंबाला शहर में आप नेता मक्खन सिंह लबाना के घर बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चला दी थी। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा था कि बाइक सवार युवक सुबह घर पर दो गोलियां चलाकर फरार हो जाते है। गनीमत ये रही कि किसी को भी चोट नहीं आई थी। बीते रोज ही लबाना को बिश्नोई गैंग से अनमोल का कॉल आया था। लेकिन अगले ही दिन घर पर गोलियां चली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विदेशी नंबर की भी जांच कर रही है वहीं लबाना ने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है ।
विज्ञापन