फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala police reached Andaman-Nicobar through air and sea, caught absconding prisoner for 13 years

Haryana: हवाई और समुद्री जहाज के जरिये अंडमान-निकोबार पहुंची अंबाला पुलिस, 13 साल से फरार कैदी पकड़ा

Sun, 27 Aug 2023 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 10:10 PM IST
सार

आरोपी कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा होने के बाद जमानत पर बाहर आया था और 13 साल से फरार था। अंडमान-निकोबार में पहली बार किसी बाहरी पुलिस ने आरोपी के लिए धरपकड़ की थी इसमें सहयोग मिला।

विज्ञापन
Ambala police reached Andaman-Nicobar through air and sea, caught absconding prisoner for 13 years
पकड़ा गया 13 साल से भगौड़ा सजायाफ्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 13 साल से भगौड़े सजायाफ्ता कैदी को अंबाला पुलिस ने अंडमान-निकोबार से काबू कर लिया। आरोपी पति की पहचान कैम्पबेल निवासी एपी सेलबम के रूप में हुई है। अंबाला से अंडमान-निकोबार के करीब 3500 किलोमीटर का सफर अंबाला कैंट पड़ाव थाना पुलिस के एएसआई जसपाल व हेड काॅन्स्टेबल सरबजोत ने पहले हवाई और फिर समुद्री जहाज से पूरा किया।

विज्ञापन


23 अगस्त को कैम्पबेल के गांव विजयनगर से इलाका पुलिस की मदद लेकर आरोपी को काबू किया। 27 अगस्त की देर शाम पुलिस अंबाला पहुंचे। छावनी नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। सोमवार को पुलिस को आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा। अंबाला में पहली बार ऐसा हुआ है कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इतना लंबा सफर तय कर आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोर्ट में आरोपी पति को 2008 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सेशन कोर्ट से 2011 में जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि अंडमान-निकोबार में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई बाहरी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अगस्त को दोनों मुलाजिम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश के निर्देशानुसार दिल्ली से करीब पांच घंटे की हवाई करते हुए पोर्ट बलेयर पहुंचे। वहां से कैम्पबेल का सफर समुद्री जहाज से था। 700 किलोमीटर सफर करने के बाद वह कैम्पबेल पहुंचे। पहले स्थानीय पुलिस के संज्ञान में मामला डाला और उनकी मदद से आरोपी को गांव विजय नगर से काबू किया। आरोपी वहां एक महिला के साथ रहता था और शराब बेचने के अलावा नारियल की खेती करता था।


शराब के नशे में करता था मारपीट
छावनी के लालकुर्ती में आरोपी की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में सामने आया था कि आरोपी शराब का आदी था और नशे में पत्नी से मारपीट करता था। आखिर में पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने 23 अगस्त 2007 को मकान मालिक मुकेश की शिकायत पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया था। आरोपी एपी सेलबम की शादी पत्नी कृष्णा गौरी अंडमान-निकोबार में हुई थी। वह सेना की एमएच यूनिट में तैनात था। 2006 में वह अंबाला कैंट एमएच में कॉन्स्टेबल कुल के पद पर कार्यरत था। शादी के बाद दो बच्चे भी हैं। जो कैम्पबेल में ही रहते हैं। भगौड़ों को पकड़ने के लिए चले अभियान के तहत 13 साल बाद आरोपी की फाइल पुन: खुली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed