{"_id":"662a75e2bd6c56780a03499f","slug":"ambala-liquor-was-being-served-at-the-egg-vendor-people-got-angry-at-the-police-who-went-to-stop-it-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: अंडों की रेहड़ी पर पिलाई जा रही थी शराब, रोकने गई पुलिस पर भड़के लोग, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: अंडों की रेहड़ी पर पिलाई जा रही थी शराब, रोकने गई पुलिस पर भड़के लोग, पथराव
Thu, 25 Apr 2024 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:55 PM IST
सार
नारायणगढ़ के पंजलासा चौक पर काफी देर तक जाम लगाया गया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के कार्यालय पर भी हंगामा किया गया।
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ के पंजलासा चौक पर अंडों की रेहड़ियों पर अवैध शराब परोसने की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया। बुधवार रात्रि में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। ऐसे में भारी मात्रा में पुलिस बल बुलाना पड़ गया और मामले को शांत किया गया।
विज्ञापन
मगर लोग इतना आक्रोशित थे कि वह एक बार तो पंजलासा चौक पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इतना ही नहीं पास में ही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया का कार्यालय था इस पर लगे बैनर व पोस्टरों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
यह वहीं कार्यालय है जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहले कार्यालय हुआ करता था। ऐसे में रातभर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। वहीं सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
नारायणगढ़ पुलिस के अनुसार मामले में पुलिस ने रॉकी, पंकज, साहिल उर्फ हन्नी, सोमनाथ, गोलु, राहुल उर्फ भुप्पी, रोहित उर्फ माणा, मोंटी व अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और शांति भंग करने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से रॉकी, मोहित माणा व सोमनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश को दबिश दी जा रही है।
सरकारी गाड़ी के ऊपर चढ़कर की तोड़फोड़, दो मुलाजिम चोटिल
पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ के पंजलासा चौक पर अंडों की रेहड़ियों पर अवैध शराब का सेवन हो रहा है। सूचना पाकर निरीक्षक मुकेश कुमार, एसपीओ विकास कुमार व अन्य सरकारी गाड़ी में गए थे। देखा कि कुछ लोग अंडे व शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। जब रेहड़ी वालों को समझाया कि यह गैर कानूनी है तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते गाली गलौज करने लगे और सरकारी गाड़ी के ऊपर चढ़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इतने में बीच बचाव करने लगे तो रॉकी ने अपने हाथ में पकड़ी गंडासी व पंकज, साहिल उर्फ हन्नी ने अपने हाथ में पड़े बिंडो व गोलू ने ईंट लेकर ललकारा मारा था कि इन पुलिस वालों को जान से मार दो, हम अपना अवैध शराब का धंधा जोरों से करेंगे। आरोपियों ने गंडासी से गर्दन पर वार भी किया था लेकिन वह झुक गया। इस बीच एसपीओ विजय कुमार व मुकेश कुमार भी चोटिल हो गया।
पथराव कर दिया शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस टीम जैसे ही आती इतनी देर में पुलिस टीम पर युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे अपने आप को बचाया। वहीं भीड़ ने पास में ही स्थित भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के चुनाव कार्यालय पर धावा बोल दिया। यहां पर लगे टेंट के खंबे पर एक युवक चढ़ गया और प्रत्याशी के पोस्टर तो उतारने की कोशिश करने लगा। वहीं दूसरा युवक तो इस टेंट के खंबे को जोर से गिराने के उद्देश्य से हिलाने लगा। इसके साथ ही पंजलासा चौक पर बस को रोक लिया गया। यहां काफी देर तक जाम लगा रहा।
पुलिस अधिकारियों ने समझाया
क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया और जैसे-तैसे उन्हें शांत कर घर भेजा। इसके बाद भी क्षेत्र में तनाव जैसे हालात बने रहे। हालांकि पुलिस देर रात्रि तक चप्पे चप्पे पर निगरानी करती दिखाई दी। इसके साथ ही गुरुवार को पुलिस ने एक फ्लैगमार्च निकालकर क्षेत्र में लोगों से शांति की अपील भी की है।
पुलिस बुधवार रात्रि को अवैध रूप से शराब पिलाने के मामले में दबिश देने गई थी। आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया और मार्ग अवरुद्ध कर दिया। हालांकि देर रात्रि को उन्हें समझा लिया गया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। -रणधीर सिंह, डीएसपी, नारायणगढ़