{"_id":"64fca521144ac05b240447b5","slug":"ambala-fake-si-who-cheated-money-on-the-name-of-job-arrested-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: नौकरी के नाम पर रुपये ठगने वाला फर्जी एसआई काबू, दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: नौकरी के नाम पर रुपये ठगने वाला फर्जी एसआई काबू, दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद
Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
सार
रिमांड के दौरान आरोपी से वर्दी बरामद की गई है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ठगने वाले दिल्ली पुलिस का फर्जी एसआई हिसार के ढाणी गांव निवासी प्रवीण कुमार को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार काबू किया था और एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी से दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद करने के बाद शनिवार कोर्ट में दोबारा पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सेक्टर-9 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र ने बताया कि युवक को किराये पर मकान देने वाले मालिक से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर कैसे अकेले व्यक्ति को कमरा दिया। बता दें कि आरोपी युवक ने अपने कमरे में ऑफिस बना रखा था और पुलिस में लगवाने के नाम पर झांसा देता था। पुलिस ने बताया कि निर्मल सिंह नामक व्यक्ति से धोखाधड़ी की थी और शक होने पर उसने थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने टीम गठित कर घर पर छापामारी की तो आरोपी को काबू कर लिया था। बताया जाता है कि आरोपी ने इलाके में कई ओर को भी पुलिस ने नौकरी लगने का लालच दिया था। रिमांड के दौरान पुलिस की वर्दी आरोपी के घर से बरामद हुई थी।
विज्ञापन